
फायदे की जगह होगा नुकसान, इन चीजों को साथ खाने से बचें
दही पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ है। दही में कैल्शियम, प्रोटीन, आयोडीन, पौटैशियम, फॉस्फोरस आदि भरे होते हैं। दही दूध से फर्मेंटेशन होकर बनता है, इसलिए इसमें गुड बैक्टीरिया अरबों में होते हैं। ये गुड बैक्टीरिया शरीर के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन दही को कुछ चीजों के साथ मिलाकर खाने से नुकसान हो सकता है। वैसे हम अपनी दादी-नानी कि हिदायत सुनते आ रहे हैं कि मछली के साथ दूध या दही नहीं खाना चाहिए, लेकिन विज्ञान में इसे लेकर क्या कहा गया है यह जानना जरूरी है। हालांकि दही के साथ मछली के अलावा कुछ अन्य चीजों का सेवन करने की मनाही होती है।
मछली

मछली और दही को एकसाथ कभी नहीं खाना चाहिए। इन फूड्स में प्रोटीन अधिक मात्रा में होती है। ऐसे में अगर आप अपनी डाइट में मछली और दही एक साथ शामिल करते हैं, तो आपको अपच की समस्या हो सकती है।
ऑयली फूड्स

अक्सर लोग पराठे, भटूरे या पूरी के साथ दही खाना पसंद करते हैं। लेकिन इससे आप पाचन संबंधी समस्या से परेशान हो सकते हैं। अगर आप आयली फूड्स के साथ दही खाते हैं, तो इससे आपको दिनभर आलस आता रहता है। इसलिए इन फूड्स को एकसाथ खाने की गलती न करें।
आम
आम में गर्म प्रकृति के गुण पाए जाते हैं और दही में शीतल। जब आप इन दोनों को एक साथ खाएंगे, तो ये फूड्स आपके शरीर में टॉक्सिन पैदा कर सकते हैं। दही और आम एकसाथ खाने से स्किन संबंधी समस्या भी हो सकती है।
दूध
दूध और दही का एक साथ सेवन करने से गैस, सीने में जलन और यहां तक ??कि पेट फूलने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इन दोनों फूड्स में वसा और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है।
खट्टे फल
दही के साथ खट्टे फलों का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप संतरा, स्ट्रॉबेरी, नींबू आदि दही के साथ खाएंगे, तो इससे आपका पाचन प्रभावित होता है।
यह भी पढ़ें : नए संसद भवन का उद्घाटन, पीएम मोदी ने किया दंडवत प्रणाम