ब्राजील में 64 साल में पहली बार गर्मी में बर्फीला तूफान आया, 43 से ज्यादा शहर बर्फ से ढंक गए

जहां दुनिया के कई देश भारी बारिश, बाढ़ और गर्मी से जूझ रहे हैं, वहीं ब्राजील में इस हफ्ते 64 साल में पहली बार गर्मी में बर्फीला तूफान आया। इससे ब्राजील के 43 से ज्यादा शहर बर्फ से ढंक गए। शहरों में 3 इंच तक बर्फ जम गई। तापमान भी माइनस 8 डिग्री तक पहुंच गया। इससे ब्राजील में गर्मी के मौसम में ठंड बढ़ गई है।

वहीं, अचानक हुई बर्फबारी के बाद लोग घरों से बाहर निकल पड़े। ब्राजील सरकार के मौसम विज्ञान संस्थान का कहना है कि जुलाई में देश का औसत तापमान करीब 25 डिग्री रहता है। लेकिन बर्फीले तूफान ने 64 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

अगले 48 घंटों में माटो ग्रोसो डो सुल, साओ पाउलो, मिनस गेरैस और गोआस जैसे राज्यों में भारी बर्फबारी हो सकती है। ब्राजीलियाई मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, ब्राजील में आखिरी बार 1957 में बर्फीला तूफान आया था। तब देश के कुछ इलाकों में 4.3 फीट बर्फबारी दर्ज की गई थी।

यह भी पढ़ें- भारत-चीन के बीच आज कोर कमांडर लेवल की 12वें दौर की बातचीत