श्रीलंका के पूर्व खेल मंत्री का दावा फिक्स था वर्ल्ड कप 2011 का फाइनल मुकाबला

File: Team India with cricket World Cup 2011 Trophy:
File: Team India with cricket World Cup 2011 Trophy:

श्रीलंका के पूर्व खेल मंत्री महिन्दानंद अल्थगामगे ने एक बड़ा दावा किया है। महिन्दानंद अल्थगामगे का दावा है कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मेजबान भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए वर्ल्ड कप 2011 का फाइनल मुकाबला फि स था। इस मुकाबले को भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीता था। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विजयी छक्का लगाकर देश को दूसरा वनडे विश्व कप जिताया था। जब भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका में विश्व कप 2011 का आयोजन हुआ था तब महिन्दानंद अल्थगामगे श्रीलंका के खेल मंत्री थे। उन्होंने कहा कि वह अपने देश की प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए और अधिक खुलासे नहीं करना चाहते हैं, लेकिन वल्र्ड कप 2011 को फि स बताने के दावे को लेकर उन्होंने कोई सबूत नहीं दिया है।

वर्ल्ड कप 2011 में महेंद्र सिंह धोनी ने छक्का मारकर फाइनल जिताया था

उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा खेल था जिसमें श्रीलंकाई जीत सकते थे। एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने कहा है, मैं इसमें क्रिकेटरों को शामिल नहीं करूंगा। हालांकि, कुछ समूह निश्चित रूप से खेल को फिक्स करने में शामिल थे। उस मुकाबले की बात करें तो इस मैच में दो बार टॉस फेंका गया था, जिसमें कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा की आवाज (हेड या टेल) नहीं सुनी थी और दोबारा टॉस हुआ था, जिसमें श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी।

यह भी पढ़ें-आईपीएल: 36 दिन में खेले जाएंगे 60 मैच, इस तारिख से हो सकते हैं शुरू

श्रीलंकाई टीम ने महेला जयवर्धने के शतक के दम पर निर्धारित 50 ओर में 6 विकेट के नुकसान पर 274 रन बनाए थे। वल्र्ड कप फाइनल के हिसाब से ये स्कोर श्रीलंकाई टीम के लिए ठीक-ठाक था। हालांकि, भारतीय टीम को पहले ही ओवर में वीरेंद्र सहवाग और फिर कुछ देर में सचिन तेंदुलकर के रूप में दो झटके लगे और टीम दबाव में आ गई, लेकिन गौतम गंभीर (97 रन) नंबर 3 पर खेलते हुए विराट कोहली (35) और फिर एमएस धोनी (91) के साथ मैच को निकालकर ले गए