
प्रभात फेरी से हुआ गांधी सप्ताह का शुभारंभ, राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष आरडी सैनी, जिला कलक्टर साँवर मल वर्मा, साहित्यकार रामानंद राठी, सीईओ रामनिवास जाट सहित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत
चूरू। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राज्य सरकार, जिला प्रशासन एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के तत्वावधान में चल रहे आयोजनों के सिलसिले में शनिवार को गांधी सप्ताह के पहले दिन जिलेभर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इस मौके पर जिला मुख्यालय स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर आयोजित संगोष्ठी ‘ गांधी अतीत ही नहीं, भविष्य भी है..Ó को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ आरडी सैनी ने कहा कि महात्मा गांधी ने छोटी-छोटी दिखने वाली चीजों से पूरे देश को जोड़ा और बहुत ही दूरदर्शिता के साथ देश की आजादी का आंदोलन खड़ा किया। उन्होंने कहा कि इस देश में महात्मा बुद्ध और महात्मा गांधी, ये दो सबसे महान व्यक्ति हुए हैं लेकिन गांधी की स्वीकार्यता इस बात से बढ़ जाती है कि उन्होंने इस देश की मिट्टी की तासीर समझी और छोटी-छोटी चीजों को अपने जीवन में तरजीह देते हुए न केवल अपना व्यक्तित्व बनाया, अपितु देश की आजादी की लड़ाई से हर आदमी को जोड़ दिया।
डॉ. सैनी ने कहा कि हम में से ज्यादातर लोगों ने गांधी को सतही तौर पर जाना है लेकिन यदि हम गंभीरता से देखें तो गांधी वह किताब हैं, जिसे एक बार पढऩे के बाद बार-बार पढऩे की इच्छा होती है। गांधी की सफलता और सार्थकता इस बात में निहित है कि उन्होंने बहुत सी जातियों, धर्मों एवं वर्गों की विविधता वाले इस देश को एकजुट किया और आज भी वही अंतर्निहित ताकत इस देश को बनाए हुए है। आज जब देश मऌ छद्म राष्ट्रवाद टोपी की तरह पहनाया जा रहा है, गांधी को समझने, जानने और अनुकरण करने की जरूरत है। गांधी ने कभी कोई नियमावली किसी पर नहए थोपी, जो बदलाव वे चाहते थे, वो उन्होंने खुद से शुरू किया और लोग अनुकरण करते गए। उन्होंने विद्यार्थियों को गांधी की पौत्राी सुमित्रा कुलकर्णी की लिखी किताब ‘महात्मा गांधी: मेरे पितामह (आजादी के रणनीतिकार) पढने की सलाह दी।
अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर साँवर मल वर्मा ने गांधी विषयक आयोजनों के लिए राज्य सरकार की पहल और महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की सक्रियता की सराहना की और कहा कि गांधी जीवन के हर क्षेत्रा में हमारा मार्गदर्शन करते हैं। गांधी-150 के संयोजक दुलाराम सहारण ने गांधी सप्ताह के आयोजनों की रूपरेखा बताई और कहा कि गांधी केवल भारत ही नहीं, अपितु पूरी मानवता के महानायक हैं।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामनिवास जाट ने कहा कि जीवन में सुखी रहने के लिए गांधी मार्ग अत्यंत उत्तम है तथा गांधी दर्शन ने उनके जीवन को बहुत सी बुराइयों से बचाए रखा। गांधी-150 के संयोजक रियाजत खान ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि नई पीढ़ी का गांधी दर्शन से जुड़ाव सकारात्मक संदेश है।
संचालन गांधी प्रकोष्ठ अधिकारी उम्मेद गोठवाल ने किया। इस दौरान प्रख्यात साहित्यकार रामानंद राठी, नगर परिषद कमिश्नर अभिलाषा सिंह, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक धनपत सिंह, आबिद मोयल, सिराज जोइया, अब्बास अगवाण, खेल अधिकारी सरस्वती मुंडे, कृषि उप निदेशक दीपक कपिला, रविशंकर पुजारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक नरेश बारोठिया, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गफ्फार खान, मुबारक अली भाटी, पशुपालन विभाग के डॉ निरंजन चिरानियां, डॉ अशोक शर्मा, माया शर्मा सहित बड़ी संख्या मऌ जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी, खिलाड़ी आदि मौजूद रहे।
प्रभात फेरी में शामिल हुए खिलाड़ी, विद्यार्थी
इससे पूर्व इंद्रमणि पार्क से जिला कलक्टर साँवर मल वर्मा, डॉ आरडी सैनी, रामानंद राठी, रियाजत खान, दुलाराम सहारण आदि ने प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी शास्त्राी मार्केट, रेल्वे स्टेशन, पुराना बस स्टैंड होते हुए कलक्ट्रेट स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पहुंची, जहां अतिथियों, अधिकारियों, गांधीवादी कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
यह भी पढ़े-प्रभारी सचिव व जिला कलक्टर ने 18 ज़ेड शिविर का किया उद्घाटन