गोदरेज लॉक्स ने स्पेसटेक के साथ अपने डिजिटल लॉक्स पोर्टफोलियो का विस्तार किया

godrej digital lock
godrej digital lock

मुंबई। लॉकिंग सॉल्यूशंस के प्रीमियमाइजेशन पर अपने फोकस के हिस्से के तौर पर, लॉक्स सेगमेंट में 122 वर्ष पुरानी कंपनी गोदरेज लॉक्स ने स्पेसटेक को लॉन्च किया है। यह नये जमाने का 100 फीसदी ‘मेक इन इंडिया’ डिजिटल लॉक है। स्पेसटेक गोदरेज लॉक्स का सबसे नया हाई-टेक और सुंदरता से डिजाइन किया गया गृह सुरक्षा समाधान है।

इसमें उन्नत प्रौद्योगिकी वाली विशेषताएं हैं, जैसे 360-डिग्री फिंगर प्रिंट रिकग्निशन, स्पाय कोड, प्राइवेसी मोड, लो बैटरी इंडीकेटर, बाहरी पावर बैंक चार्जिंग, वॉल्यूम कंट्रोल, ब्रेक इन अलार्म, आदि। केनेथ रिसर्च के अनुसार, हमारे देश का स्मार्ट डोर लॉक्स बाजार साल 2023 तक 652.04 मिलियन अमेरिकी डॉलर का हो सकता है, जो साल 2016 में 75.19 मिलियन अमेरिकी डॉलर का था।

गोदरेज लॉक्स ने स्पेसटेक को पूरी तरह से भारत में निर्मित किया है

अवसंरचना में तीव्र विकास और कॉर्पोरेट सेक्टर के विस्तार के कारण स्मार्ट तालों का उपभोग बढ़ रहा है। शहरी आबादी की आकांक्षाएं और घर की सुरक्षा पर अधिक ध्यान के कारण भी डिजिटल तालों जैसे उन्नत समाधानों की स्वीकृति बढ़ रही है। यह घटना पूरी दुनिया में हो रही है। गोदरेज लॉक्स ने वित्तीय वर्ष 2015 से 2019 के बीच अपने डिजिटल लॉक्स सेगमेंट में 13 प्रतिशत सीएजीआर की दर से वृद्धि की है।

यह भी पढ़ें-आरबीआई के दायरे में सहकारी बैंकों को लाने की तैयारी

कंपनी ने अपने उत्पाद मिश्रण में डिजिटल तालों की हिस्सेदारी भी बढ़ाई है। एडवांटिस डिजिटल लॉ स की अपनी मौजूदा रेंज के अलावा, स्पेससटेक गोदरेज लॉक्स की नवीनतम पेशकश है, जिसे पूरी तरह से भारत में बनाया गया है और इसे दुनिया के लिए डिजाइन किया गया है। गोदरेज लॉक्स ने स्पेसटेक को पूरी तरह से भारत में निर्मित किया है, यह इंजिनियरिंग, टेक्नोलॉजी और ऐप्लीकेशंस का संयोजन है, जिसमें स्पेऔस युग के फंकशंस हैं जिन्होंने इस्तेमाल करना आसान है।