पेट से गुडग़ुड़ की आवाज आ रही है तो गड़बड़

पेट से गुडग़ुड़
पेट से गुडग़ुड़

भारत में ऑयली और अनहेल्दी फूड्स खाने का चलन काफी ज्यादा है जिसकी वजह से डाइजेशन से जुड़ी प्रॉब्लम होना आम बात है। इसमें अपच, गैस, कब्ज, एसिडिटी जैसी परेशानियों का सामना आपने कई बार किया होगा, लेकिन जब भी पेट से गुडग़ुड़ की आवाज आने लगती है तो हमें सतर्क हो जाना चाहिए वरना काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अक्सर हम ऐसी बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करते हैं, लेकिन इससे आप खुद की सेहत को नुकसान पहुंचाने लगते हैं।

भूख

पेट से गुडग़ुड़
पेट से गुडग़ुड़

जब पेट खाली हो, तो गडगड़़ाहट की आवाज को ज्यादा आसानी से सुना जा सकता है। आमतौर पर, खाने के बाद यह आवाज कम हो जाती है।

पाचन में समस्या

बहुत तेज खाना, गैस पैदा करने वाले फूड आइटम्स का ज्यादा सेवन या फिर गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (जीईआरडी) या इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस) की वजह से भी गडगड़़ाहट या बेचैनी की समस्या बढ़ सकती है।

फूड इन्टॉलरेंस या एलर्जी

पेट से गुडग़ुड़
पेट से गुडग़ुड़

इन्टॉलरेंस या लैक्टोज या ग्लूटन से भरपूर चीजें कई बार पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकती हैं। इस वजह से पेट से गडगड़़ाहट की ज्यादा आवाज आती है।

गैस्ट्रोएंटेराइटिस

यह पेट और आंत में इंफेक्शन या सूजन होता है, जिसे आम भाषा में पेट का फ्लू कहा जाता है। इसकी वजह से बहुत ज्यादा गडगड़़ाहट हो सकती है, जिसके साथ डायरिया, उल्टी और पेट में दर्द जैसे लक्षण भी हो सकते हैं।

आंत में रुकावट

आंतों में रुकावट से गडगड़़ाहट की आवाज बढ़ सकती है। इसके साथ, पेट में भयंकर दर्द, सूजन, कब्ज या उल्टी आने जैसे लक्षण भी सामने आ सकते हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत मेडिकल हेल्प ली जानी चाहिए।

पाचन की अन्य समस्याएं

इन्फ्लेमेट्री बाउल डिजीज (आईबीडी), सेलिएक डिजीज या डाइवर्टिक्युलाइटिस से आंतों में असामान्य आवाज सुनाई दे सकती है, जिसके साथ दूसरे लक्षण भी देखने को मिल सकते हैं, जैसे – पेट में लगातार दर्द, बाउल मूवमेंट में बदलाव या वजन में कमी आदि। अगर आप अपने पेट में गडगड़़ाहट की आवाज से परेशान हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेने में देरी न करें। अपने लक्षणों और मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर वो आपके मामले की गंभीरता का अनुमान लगा सकते हैं। जरूरत पडऩे पर दवाइयां जरूर इलाज दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें : घर में इस पक्षी का हो कोलाहल तो समझ लें खुलनी वाली है किस्मत, आने वाली है मां लक्ष्मी

Advertisement