अगर आपको केबल कार राइड का है शौक, तो इन जगहों पर उठाएं राइड का मजा

कोई घूमने-फिरने का शौकीन होता है। लोगों के शौक में असमानताएं जरूर होती हैं, लेकिन सभी का शौक हर एक पल का लुत्फ उठाना होता है। इसके लिए लोग देश-दुनिया घूम आते हैं। हालांकि, कोरोना वायरस के चलते लोग विदेश जाने से गुरेज करते हैं। इसके लिए पर्यटक देश में रहकर ही पर्यटन का आनंद उठा रहे हैं। अगर आप भी देश में ही पर्यटन का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो एक बार केबल कार राइड का आनंद जरूर लें।

गुलमर्ग में एशिया की सबसे बड़ी केबल कार प्रणाली

गुलमर्ग में एशिया की सबसे बड़ी केबल कार प्रणाली है। यहां आप दो चरणों में केबल कार राइडिंग का मजा ले सकते हैं। पहले चरण में स्काई रिसोर्ट से कुंगडोरी घाटी की सैर कर सकते हैं। वहीं, दूसरे चरण में कुंगडोरी से अप्परवाथ चोटी की सैर कर सकते हैं। अगर दोनों चरणों में केबल कार राइडिंग का मजा लेते हैं, तो ढाई किलोमीटर की दूरी तय कर सकते हैं। एक बार केबल कार कोच में केवल 6 व्यक्ति सफर का आनंद उठा सकते हैं।

औली में भारत का सबसे बड़ा केबल कार राइडिंग सेवा

औली में भारत का सबसे बड़ा केबल कार राइडिंग सेवा है। यहां आप 4 किलोमीटर तक केबल कार राइड का आनंद उठा सकते हैं। औली में केबल कार राइड जोशीमठ से औली के बीच है। इसके अलावा, आप कोच में बैठकर हिमालय की ऊंची वादियों को नजदीक से देख सकते हैं। यह यात्रा 15 मिनट का होता है। आप केबल कार कोच में बैठकर खूबसूरत तस्वीरें भी क्लिक कर सकते हैं।

सिक्कि की राजधानी गंगटोक में भी ले राइड का मजा

सिक्किम की राजधानी गंगटोक है। यह भारत के पूर्व में स्थित है। यहां आप केबल कार राइड का लुत्फ उठा सकते हैं। केबल कार यात्रा देओरली बाजार से शुरू होती है और नाम्नांग होकर तशीलिंग में खत्म होती है। अगर दिन खुशनुमा रहा, तो आप कंचनजंघा का दीदार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-घूमने का हो रहा है मन तो गोवा का यह बीच होगा परफेक्ट