चक्रवात जवाद के खतरे को देखते हुए अलर्ट पर ओडिशा, आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा तूफान

चक्रवात जवाद को ध्यान में रखते हुए ओडिशा भी अलर्ट है। यहां पर संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जारी है। पुरी जिलाधिकारी समर्थ वर्मा ने बताया कि चक्रवात के बाद बिजली और पेयजल आपूर्ति जैसी सेवाओं की बहाली के लिए टीमें तैयार हैं। चक्रवात आश्रयों में रहने वालों को गर्म भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

आंध्र प्रदेश के तट से आज चक्रवात तूफान जवाद टकराएगा। राज्य में लगातार बारिश दर्ज हो रही है। कुछ स्थानों पर 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं है। इतना ही नहीं प्रदेश की सरकार ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। स्कूल-कालेज को भी बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन लगातार अलर्ट मोड में है। इस तूफान से निपटने के लिए राज्य सरकारों ने पूरी तैयारी कर ली है।

चक्रवात तूफान जवाद को लेकर प्रशासन पहले ही अलर्ट मोड पर है। बंगाल की खाड़ी से उठे इस चक्रवात का असर सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश-ओडिशा और बंगाल में देखने को मिल सकता है। जानमाल के संभावित नुकसान से बचने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने अलर्ट घोषित कर दिया है।

स्कूल- कालजों के साथ कई ट्रनों को रद कर दिया गया है। इसके अलावा बंगाल और ओडिशा में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। ओडिशा के पुरी में भी चक्रवात तूफान जवाद को लेकर चेतावनी जारी की गई है। सभी मछुआरों को समुद्र में ना जाने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें-कंगना रनौत की कार को भीड़ ने घेरा, अभिनेत्री ने शेयर किया वीडियो