कच्चा आम को कर लें भोजन में शामिल, पास नहीं फटकेगी गर्मी

कच्चे आम के फायदे
कच्चे आम के फायदे

अधिकतर लोगों को गर्मियों का मौसम इसलिए पसंद होता है क्योंकि इसमें उन्हें आम खाने को मिलता है। आम बहुत स्वादिष्ट फल होता है और लगभग यह हर भारतीय का मन पसंदीदा फल होता है। अधिकतर लोगों को तो कच्चा आम खाना भी काफी अच्छा लगता है क्योंकि कच्चे आम में एक खट्टापन और वैसा स्वाद होता है जो शायद अब पढ़ते हुए भी आपके मुंह में पानी आ गया होगा। कुछ लोग तो कच्चे आम को नमक और मसाला लगा कर ऐसे ही खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग इसकी चटनी या सब्जी भी बनाते हैं। अगर आपको भी कच्चा आम काफी अच्छा लगता है तो न्यूट्रीशनिस्ट पूजा मखीजा ने इसको अपनी डाइट में शामिल करने के कुछ हेल्दी तरीकों के बारे में बताया है।

कच्चे आम से बना सलाद

कच्चे आम से बना सलाद
कच्चे आम से बना सलाद

यह कच्चे आम का स्वाद लेने का सबसे आसान तरीका है। आपको बस इतना करना है कि कच्चे आम के टुकड़े, स्वीट कॉर्न, कटे हुए टमाटर और अनानास को एकसाथ मिक्स करना है। आप इस सलाद को अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।

आम पन्ना

आम पन्ना
आम पन्ना

आम पन्ना गर्मियों का सबसे लोकप्रिय डिश है। यह आपकी प्यास बुझाने के साथ बॉडी को भी रिफ्रेश करती है। इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ कच्चे आम, काला नमक, जीरा पाउडर, ब्राउन शुगर और पुदीने के पत्तों की जरूरत होती है। इन सभी सामग्री को मिलाकर आप इस टेस्टी ड्रिंक को तैयार कर सकते हैं।

आम की चटनी

अक्सर लोग गर्मी में अपने भोजन के साथ कुछ चटपटी चटपटी चटनी का आनंद लेना पसंद करते हैं। इस पौष्टिक कैरी चटनी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। आप इसे एक बार बना सकते हैं और कई दिनों तक स्टोर कर सकते हैं। इसे अपने नियमित भोजन के साथ लें और आनंद लें।

कच्चे आम का रसम

रसम का स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है। आप इसे लंच या डिनर में शामिल कर सकते हैं । इसके लिए टमाटर, कच्चे आम और काफी सारे घरेलू मसालों का उपयोग कर बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें : जोधपुर एवं जैसलमेर के बीच पर्यटन नगर की आवश्यकता