
कुछ लोग डिनर करते ही बिस्तर पर सोने चले जाते हैं. ऐसा करना सेहत के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है. यदि आप भी ऐसा ही करते हैं, तो इस आदत को तुरंत बदल दें। इससे भोजन भी जल्दी नहीं पचेगा और वजन भी बढ़ जाएगा। यदि आपका वजन बढ़ रहा है, तो रात में टहलना बहुत अच्छा माना गया है। खाकर टहलने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है।
इतना ही नहीं, रात में ठंडी-ठंडी हवा में जब आप टहलकर घर लौटेंगे, तो नींद भी अच्छी आएगी। आइए जानते हैं रात में खाना खाने के बाद टलहने से सेहत को और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस हर साल 29 मई को मनाया जाता है। जिसकी शुरुआत साल 2004 में हुई थी। विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस 1958 को विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी संगठन के स्थापना की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है।
खाने के बाद टहलने से मिलते हैं क्या-क्या फायदे?
पाचन में सुधार

रात को खाने के बाद टहलना से खाना आसानी से पच जाता है। वहीं इसके उलट खाने के तुरंत बाद लेटने, सोफे पर बैठने से गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल

खाने के बाद थोड़ी देर टहलने से ब्लड शुगर को भी कंट्रोल में रखा जा सकता है। फिजिकल एक्टिविटी शरीर में ग्लूकोज का सही ढंग से इस्तेमाल करने में मदद करती है, जिससे शुगर कंट्रोल में रहता है।
वजन होता है कम
खाने के बाद टहलने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। वॉक करने से कैलोरी बर्न होती है। खाना आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है।
आती है अच्छी नींद
वॉक करने से खाना जल्दी पच जाता है जिससे नींद अच्छी आती है।
दिमाग रहता है शांत
जब पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं होती, तो मूड भी अच्छा रहता है और तनाव दूर रहता है। तो इन सभी फायदों के लिए आज से डाल दें खाने के बाद टहलने की आदत।
यह भी पढ़ें : जोधपुर एवं जैसलमेर के बीच पर्यटन नगर की आवश्यकता