मोबाइल वैन के माध्यम से गांवों में जाकर लोगों को दी विधिक सेवा की जानकारी

डूंगरपुर। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। पेन इंडिया अवेयरनेस एवं आउटरीच कैंपेन व विधिक सेवा सप्ताह के लिए विशेष जागरूकता व आउटरीच कार्यक्रमों का आयोजन 14 नवम्बर तक किया जा रहा है।

जिले में गठित टीमों द्वारा गांव-गांव ढाणी-ढाणी जाकर प्रत्येक व्यक्ति तक विधिक सेवा की पहुंच सुनिश्चित करने घर-घर जाकर लोगो को कानूनी जानकारी प्रदान की। पैरालीगल वॉलिएंट ने विधिक सेवा के उद्देश्य एवं लोगों को अपने मौलिक अधिकारों एवं सामान्य जीवन में न्याय व्यवस्था से रुबरु कराया।

मोबाइल वैन के जरिये द्वारा भी तालुका विधिक सेवा समिति सीमलवाड़ा के तहत बांकडा, घुवेड, मेवडा, बांसीया, चाडोली, थाम का तालाब गांवों में जाकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमजन को अवगत कराया। इस दौरान पैरा लीगल वॉलिएंट राजमल परमार, नीला मीणा, रमेश चन्द्र डामोर, अशोक कुमार यादव, जितेन्द्र डामोर, महिपाल डामोर, लक्ष्मण हजुरा डामोर, अनिल यादव, तेजप्रकाश डामोर, हिम्मत कुमार भगोरा, जसवंत सिंह सिसोदिया, शत्रुजंय कलासुआ, रूपराम परमार, हरीश डामोर, महेन्द्र सिंह डामोर, लक्ष्मण डामोर ने लोगों को घर-घर, निशुल्क विधिक सहायता, राजस्थान पीडित प्रतिकर स्कीम, मध्यस्थता कानून की जानकारी दी।

आसपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार मीणा के निर्देशानुसार टोकवासा गांव में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। जिसमें राष्टीय स्वयंसेवक गौरव मेहता, टोकवासा युवा मंडलाध्यक्ष हेमेंद्र सिंह बाणेशिया तथा उपसरपंच कपिलदेव सिंह ने प्लास्टिक मुक्त अभियान के बारे में जानकारी साझा की।

प्लास्टिक वस्तुओं को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने में जन भागीदारी के महत्व पर जोर देने की बात कही। कार्यक्रम में सरपंच सोमालाल मीणा, सहायक ग्राम विकास अधिकारी पर्वतसिंह, हनुमानसिंह, नवलसिंह, संतोष मीणा, कांति कटारा, सज्जनसिंह, मयूरराजसिंह, रविराजसिंह, कालू, लक्ष्मण मीणा सहित युवा मंडल सदस्य और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

दोवड़ा ब्लॉक में स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छ भारत अभियान नेहरू युवा केंद्र के निर्देश अनुसार बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत दोवडा ब्लॉक में नाल फला गांव में प्लास्टिक संग्रहित करने का कार्य किया गया। इसमें स्वयंसेवक और अन्य ग्राम वासियों ने मिलकर प्लास्टिक की थैलियों को एकत्रित किया।

जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार मीणा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव पर नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में ग्राम टोकवासा में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक गौरव मेहता एवं टोंकवासा युवा मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह, उपसरपंच कपिल देव सिंह ने प्लास्टिक मुक्त अभियान के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें-आरएलपी जीती तो कम्पनियों के मालिकों का दिमाग भी ठीक हो जाएगा : बेनीवाल