सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर बन जाएंगे विराट कोहली, बनाने होंगे सिर्फ इतने रन

virat kohli
virat kohli

 सिर्फ 207 रन दूर हैं विराट कोहली

मोहाली। स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में टीम इंडिया के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने से सिर्फ 207 रन दूर हैं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने से भी 207 रन दूर हैं। वर्तमान में, विराट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सातवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 468 मैच खेले हैं और 522 पारियों में 53.81 की औसत से 24,002 रन बनाए हैं। विराट के बल्ले से अब तक 71 शतक और 124 अर्द्धशतक लगे हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 254 रन रहा है।

भारतीय महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 509 मैचों में 605 पारियों में 45.41 की औसत से 24,208 रन बनाए हैं। उन्होंने 48 शतक और 146 अर्धशतक बनाए हैं जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 270 रन रहा है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 664 मैचों में 48.52 की औसत से 34,357 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने करियर में 100 शतक और 164 अर्धशतक बनाए हैं। उनके बाद श्रीलंका के कुमार संगकारा (28,016), ऑस्ट्रेलियाई महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग (27,483), श्रीलंका के महेला जयवर्धने (25,957) और दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर जैक कैलिस (25,534) हैं।