रुक्ष आहार लेना बहुत कठिन : मुनि

मुनिश्री मोहजीत कुमार
मुनिश्री मोहजीत कुमार

नीवी तप अनुष्ठान का आयोजन

बालोतरा। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में श्रृंखलाबद्ध निवि की पूर्णाहुति पर तेरापंथ महिला मंडल बालोतरा के तत्वाधान में सामूहिक नीवी तप अनुष्ठान का आयोजन मुनि श्री मोहजीत कुमार जी के सानिध्य में न्यू तेरापंथ भवन में आयोजित किया गया। अध्यक्ष निर्मला जी संकलेचा ने बताया कि तीनो ही मुनि श्री ने नीवी तप किया।

मुनिश्री मोहजीत कुमारजी ने कहा कि नीवि 10 प्रत्याख्यान में से एक तप है जिसमें निर्विगय भोजन होता है। किसी भी प्रकार का घी तेल गुड शक्कर मिठाई नही ली जाती है। यह भी स्वाद विजय का एक कठिन तप है। रुक्ष आहार भी लेना बहुत कठिन होता है। फिर भी भाई-बहनों ने इस तप में बड़े उत्साह के साथ भाग लेकर इस नीवी तप के यज्ञ को पूर्ण सफल किया।
मुनिश्री की विशेष प्रेरणा से महिलाएं, कन्याएं युवक, ज्ञानशाला के बच्चे, बुजुर्ग भाई, बहन आदि लगभग 751 जनों ने नीवी तप में अपनी सहभागिता दर्ज करवाई, जिसमे लगभग 451 जनो ने भवन मे, घरों में 50 जनो ने व 250 उपवास थे।निवी तप सामूहिक अनुष्ठान को सफल बनाने में गौतमचंद,अशोककुमार, छगनराज , ललितकुमार,नरेश कुमार, पंकजकुमार जीरावला परिवार का योगदान रहा।

इस कार्यक्रम में तेरापंथ सभा अध्यक्ष धनराज जी ओस्तवाल, महिला मंडल परामर्शक नारायणी देवी छाजेड़ , पीपीदेवी ओस्तवाल, लूणी देवी गोलेछा , उपाध्यक्ष चंद्रा बालड़, रानी बाफना, मंत्री संगीता बोथरा ,सह मंत्री इंदु भंसाली ,रेखा बालड़, प्रचार प्रसार मंत्री पुष्पा सालेचा, निवर्तमान अध्यक्ष अयोध्या देवी ओस्तवाल , पुर्व परामर्शक कमलादेवी ओस्तवाल,सभी पूर्व अध्यक्ष, कन्या मंडल प्रभारी श्वेता सालेचा , कन्या मंडल संयोजिका साक्षी वेद मेहता एवं उनकी टीम ज्ञानशाला संयोजक राजेश बाफना,अभातेयुप सदस्य मनोज ओस्तवाल ,तेरापंथ युवक परिषद और किशोर मंडल के साथ समाज के वरिष्ठ श्रावक श्राविका उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : देश के लिए खतरा बना पीएफआई : भारत मेंं हत्या और दंगे भड़काने में रहता है इस संगठन का हाथ

Advertisement