कांगे्रस के ‘खेवनहार’ खरगे : शशि थरूर ने ट्वीट कर मानी हार

कांगे्रस के 'खेवनहार' खरगे
कांगे्रस के 'खेवनहार' खरगे

शशि थरूर से आठ गुना ज्यादा मिल वोट

नई दिल्ली। कांगे्रस को ठीक 24 साल बाद आज पहला गैर-गांधी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के रूप में मिल गया है। खरगे को गांधी परिवार का काफी विश्वसनीय माना जाता है। खरगे ने अपने प्रतिद्वंदी शशि थरूर को करीब आठ गुना अधिक वोट से मात दी है। उन्हें कुल 7897 वोटों से जीत हासिल हुए हैं, जबकि शशि थरूर को मात्र 1000 ही वोट मिले।

कांग्रेस दफ्तर के बाहर खरगे के पोस्टर लगे

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव का परिणाम आने से पहले ही कांग्रेस समर्थकों ने दफ्तर के बाहर मल्लिकार्जुन खरगे के पोस्टर लगाना शुरू कर दिया है। इसका अर्थ यह हुआ कि समर्थक खरगे की जीत के लिए आश्वस्त थे।

शशि थरूर ने मानी हार

शशि थरूर ने अपनी हार मानते हुए ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस के अध्यक्ष का पद पाना बड़े सम्मान की बात है और यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं चाहता हूं कि खरगे जी इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करे। एक हजार से अधिक सहयोगियों का समर्थन प्राप्त करना, और पूरे भारत में कांग्रेस के इतने शुभचिंतकों की आशाओं और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी।

विवादों में कांगे्रस अध्यक्ष का चुनाव : थरूर गुट ने यूपी में डाले गए वोटों को अवैध करार देने की मांग की

कांगे्रस के 'खेवनहार'
कांगे्रस के ‘खेवनहार’

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर की टीम ने पार्टी के मुख्य चुनाव प्राधिकरण को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश में चुनाव के संचालन में धांधली का आरोप लगाया है और मांग की है कि राज्य के सभी वोटों को अवैध माना जाए। थरूर की टीम ने पंजाब और तेलंगाना में चुनाव के संचालन में भी गंभीर मुद्दों को उठाया है।

पोलिंग एजेंट ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जारी वोटों की गिनती के बीच शशि थरूर के पोलिंग एजेंट सलमान सोज ने ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सूत्रों के अनुसार सलमान सोज ने तीन राज्यों पंजाब, यूपी, तेलंगाना में चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि चुनावी प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए सलमान सोज ने कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को चि_ी भी लिखी है।

137 साल के इतिहास में छठी बार कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव

कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं।

कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी

कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू जारी है। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री पार्टी मुख्यालय में मौजूद हैं।

सोमवार को हुआ था मतदान

केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत करीब 9500 डेलीगेट (निर्वाचक मंडल के सदस्यों) ने पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार (17 अक्तूबर) को मतदान किया था।

यह भी पढ़ें : जयललिता की नेचुरल डेथ पर शक, करीबी दोस्त शशिकला पर घूमी संदेह की सुई