
भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के महान प्रणेता नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर शनिवार को प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम सम्पन्न हुए। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इन्दिरा गाँधी भवन, स्टेशन रोड़, जयपुर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर सरकारी मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी, प्रदेश कांग्रेस सचिव ललित तूनवाल, रामसिंह कस्वां, प्रशान्त शर्मा, जसवन्त गुर्जर, महेन्द्र सिंह खेड़ी, विधायक गोपाल मीना, पूर्व सासंद अश्कअली टाक, पूर्व विधायक नवरंग सिंह, मुमताज मसीह, सत्येन्द्र भारद्वाज, सुशील शर्मा, बालकृष्ण खींची, मंजू शर्मा, राजेश चौधरी, पं. सुरेश मिश्रा, संगीता गर्ग, अयूब खान, वीरेन्द्र पूनियां, मांगीलाल लेखरा, अब्दुल रज्जाक भाटी, प्रताप पूनियां, पार्षद अफजल महबूब, राजेन्द्र शर्मा, विजय सारस्वत, राजेश पाण्डे, राजेन्द्र आर्य, राजू खान, शशि गुप्ता, ओमप्रकाश जैदिया, मुजीब खान, धनसिंह नरूका, शरीफ खान, विजय कन्नोजिया, जयकिशन वर्मा, मुख्तयार अहमद, दीपक धीर, सुनील आमेरिया, श्रवण खींची, मुकेश भाटिया, लक्ष्मी चौहान, भंवरलाल सारण एवं सत्येन्द्र सिंह जादौन सहित अनेक कांग्रेसजनों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।