जादूगर गहलोत ने कांग्रेस की तरफ मोड़ा पायलट का जहाज, होगी घर वापसी

ashok gehlot and sachin pilot
ashok gehlot and sachin pilot

राजस्थान में जारी कांग्रेस पार्टी के आपसी झगड़े का अंत आखिर हो गया है। राजनीति के जादूगर कहे जाने वाले अशोक गहलोन, सचिन पायलट और उनके कैंप के विधायकों को वापस कांग्रेस में लाने में कामयाब हो गए हैं। सचिन पायलट ने सोमवार को नरमी दिखाई। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात के बाद उनकी अशोक गहलोत से सुलह हो गई। इसके बाद पायलट ने साफ कर दिया कि उनकी कांग्रेस से कोई बैर नहीं है। उन्हें पद की लालसा भी नहीं है। अगर पार्टी पद दे सकती है, तो ले भी सकती है।

सचिन पायलट ने सोमवार को नरमी दिखाई

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से दो बार विधायक दल की बैठक में बुलाए जाने के बाद भी सचिन पायलट और उनके समर्थक विधायक नहीं पहुंचे। इसके बाद पायलट को उपमुख्यमंत्री के पद से बर्खास्त कर दिया गया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के पद से भी हटा दिया गया। पायलट की जगह गोविंद सिंह डोटासरा को प्रदेश अध्यक्ष पद पर बिठा दिया गया।

यह भी पढ़ें: सचिन पायलट समर्थकों ने सीएम का पुतला फूंका, 7 जिलों में हाईअलर्ट

इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को बैठक की। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी के आवास पर कांग्रेस के दोनों नेताओं ने बैठक की।

यह भी पढ़ें: सचिन पायलट ने कोरोना जागरूकता अभियान के पोस्टर का किया विमोचन

प्रियंका और राहुल की इसी मुलाकात के बाद राहुल गांधी सचिन पायलट से मिले हैं। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं ने बीच का हल निकाल लिया है, जिसकी घोषणा जल्द हो सकती है।