
महेंद्र सिंह धोनी को नए-नए वाहनों का कितना शौक है, ये बात तो सभी जानते हैं। अब धोनी एक और नए वाहन की सवारी का शौक पाल रहे हैं। चार पहिए के इस वाहन को सीखने के माही के शौक का वीडियो उनकी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की है।
कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी को नए-नए वाहनों का कितना शौक है, ये बात तो सभी जानते हैं। लेकिन उनका ये शौक खासतौर पर नई-नई बाइकों के लिए ही रहा है। लेकिन अब धोनी एक और नए वाहन की सवारी का शौक पाल रहे हैं। चार पहिए के इस वाहन को सीखने के माही के शौक का वीडियो उनकी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की है।
महेंद्र सिंह धोनी टैक्टर पर सवार होकर रांची की सडक़ पर घूम रहे हैं
सीएसके की तरफ से शेयर की गई वीडियो में धोनी एक टैक्टर पर सवार होकर रांची की सडक़ पर घूम रहे हैं। सडक़ रांची की ही है, इसका अंदाजा धोनी के कपड़ों से हो जाता है, योंकि ठीक उसी ड्रेस में उनका और जीवा का एक वीडियो उनकी पत्नी साक्षी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर लगभग उसी समय के दौरान शेयर किया है।
महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो उनकी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की है
खैर ट्रै टर पर सवार धोनी के साथ एक व्यक्ति और भी खड़ा हुआ है, जो शायद उन्हें ट्रैक्टर के विभिन्न उपकरणों के बारे में इंस्ट्र शन दे रहा है। माही भी उस व्य ित से गेयर और अन्य लीवर के बारे में जानने की कोशिश करते हैं। थोड़ी देर चलाने के बाद माही टै्रक्टर को खड़ा कर देते हैं। माना ये जा रहा है कि धोनी ये ट्रै टर अपने फार्म हाउस के लिए खरीद रहे हैं। धोनी के इस ट्रै टर वाले वीडियो पर टीम सीएसके ने एक बेहद फनी कैप्शन भी लिखा है।
सीएसके ने लिखा है, या होगा अगर थाला (कप्तान) धोनी अपने इस नए बीस्ट पर सवार होकर राजा (इलैया राजा) से मिलने जाएं। ये सभी लोग जानते हैं कि धोनी का क्रिकेट करियर अब लगभग अपने अंतिम चरण में है। पहले माना जा रहा था कि धोनी टी-20 वल्र्ड कप के बाद संन्यास लेंगे, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अब वल्र्ड कप होने के आसार कम ही हैं तो धोनी के संन्यास लेने की अटकलें और ज्यादा तेज हो गई हैं।
इस बीच एक खबर आ रही है कि धोनी जल्द ही बॉलीवुड के सुनहरे पर्दे पर दिखाई दे सकते हैं। दरअसल खबर है कि वे सेना के वीर जवानों पर बन रही एक टीवी सीरीज के जरिये ए िटंग में अपना डे यू कर सकते हैं। इस टीवी सीरीज में वो एंकर के तौर पर सेना के वीरता पदक विजेता जवानों की कहानियां सुनाते दिखाई देंगे।