
मारुति सुजुकी ने त्योहारी सीजन से पहले दो नई कारों 2022 मारुति सुजुकी वैगनआर और 2022 मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है।
- 2022 मारुति सुजुकी वैगनआर शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5.40 लाख रुपये है
- टॉप एंड वैरिएंट पर 6.98 लाख रुपये तक जाती है।
- नई वैगनआर के सीएनजी गाड़ी में अब ग्राहकों को नया H3 Tour वैरिएंट मिलेगा।
- इसमें डुअल-टोन बॉडी कलर ऑप्शन्स के साथ टॉप एंड वैरिएंट में अलॉय व्हील्स मिलेगा।
- वैगनआर के ZXi+ वैरिएंट में डुअल-टोन एक्सटीरियर डिजाइन मिलेगा।
- ग्राहक इसे दो नए कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इनमें ‘गैलेंट रेड के साथ ब्लैक रूफ’ और ‘मैग्मा ग्रे के साथ ब्लैक रूफ’ शामिल हैं।

- 2022 मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.35 लाख रुपये है जो 9.49 लाख रुपये तक जाती है।
- कंपनी ने इसे नए डिजाइन लैंग्वेज Crafted Futurism पर तैयार किया है।
- सेफ्टी के लिए इसमें 20 से भी ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं। इसके इंजन में बदलाव नहीं किया गया है।
- यही कारण है कि इसमें डुअल जेट, डुअल VVT इंजन मिलता है, जो 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
- इसमें ग्राहकों को ऑटो गियर शिफ्ट (AGS) ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।