
राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने नाथद्वारा में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पुनियां का कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया।
अरुण सिंह एवं सतीश पुनियां कुम्भलगढ़ में चिंतन बैठक के समापन के बाद प्रभु नाथ जी के दर्शन करने नाथद्वारा आए थे। मंदिर में उनका परम्परानुसार स्वागत कर, समाधान करवाया गया।
विधायक दीप्ति ने प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष को उपचुनाव के अनुभव, विधानसभा के पहले सत्र की स्मृतियां और विगत 5 माह से गांवों में सम्पर्क में देखी परिस्थितियों के बारे में अवगत करवाया।
विधायक दीप्ति ने प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को बिजली कटौति और अल्पवर्षा से ग्रामीणों एवं किसानों को आ रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया। किसानों को एक-दो घंटे ही बिजली मिल पा रही है। जलाशय खाली रहने के कारण पेयजल का संकट रहने वाला है।

श्री नाथ जी के दर्शन एवं स्वागत के समय विधायक दीप्ति, चितौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी, राजसमंद प्रधान अरविंद सिंह, जिला प्रमुख प्रतिनिधि माधव लाल चौधरी, जिलाध्यक्ष विरेन्द्र पुरोहित, मण्डल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह भाटी, उदयलाल अहीर, मुकेश जोशी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश काबरा, पूर्व युवा मोर्चा पदाधिकारी पंकज लोढ़ा एवं कई कार्यकर्ता साथ में थे।
कृषि विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक