देश में पिछले 24 घंटे में 2.33 लाख से ज्यादा संक्रमित मरीज मिले, 1338 लोगों की मौत

देश में हालात काफी बिगड़ चुके हैं। कोरोनावायरस ने पूरे देश को अपनी चपेट में ले लिया है। हर राज्य, हर शहर में पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।

शुक्रवार को पहली बार ऐसा हुआ जब एक दिन के अंदर रिकॉर्ड 2 लाख 33 हजार 757 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 1 लाख 22 हजार 839 मरीज रिकवर भी हुए। पूरे देश में अब तक 1.45 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। ये आंकड़ा आज शाम तक डेढ़ करोड़ के पार हो जाएगा।

संक्रमण के चलते इन 24 घंटों के अंदर 1,338 मरीजों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों का ये आंकड़ा तो सरकारी है। श्मशान घाटों, कब्रिस्तानों में पहुंचने वाले शव इससे कई गुना ज्यादा हैं। वहां से जो तस्वीरें सामने आ रहीं हैं वो वाकई में डराने वाली होती हैं। आप श्मशान घाटों और कब्रिस्तानों में लग रही लंबी कतारों से इसका अंदाजा लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा-कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने के साथ अस्पतालों में बेड भी तेजी से भर रहे