
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार भारत में कोरोना मामलों की संख्या आज आऐ आकड़ो के मुताबिक इस साल के सबसे अधित है जिसमें 26,882 नए संक्रमित पाए गए। इससे पहले 20 दिसंबर को 24,624 मामले दर्ज किए गए थे।
भारत में 83 दिनों बाद कोरोना के मामलों का यह रिकोर्ड दर्ज हुआ है। 24 घटों की अवधि में भारत में वायरस से जुड़ी 140 मौतें सामने आई है जिससे कुल संख्या 1,58,446 हो गई है।
वहीं अगर अभी तक के कुल कोरोना मामलों पर नज़र डाले तो जह आकड़ा 1,12,33,728 तक जा पहुंचा है। देश में सक्रिय मामले 2,02,022 तक पहुंच चुके है जो कुल संक्रमण का 1.74 प्रतिशत है। रिकवरी की दर गिरकर 96.82 फीसदी हो गई है।
महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में सबसे ज़्यादा मामले दर्ज किए गऐ है जिसकी कुल मामलों की 85.6 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश के कुल सक्रिय मामलों में पांच राज्यों का कुल प्रतिशत 82.96 है। भारत के दो राज्य महाराष्ट्र और केरल भारत के कुल सक्रिय मामलों में 71.69 प्रतिशत हैं।