असम को घुसपैठ, भ्रष्टाचार और आतंकवाद मुक्त केवल मोदी सरकार ही बना सकती है : शाह

असम में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं। इस कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य के दौरे पर हैं। रविवार को कोकराझार में उन्होंने विजय संकल्प समावेश रैली को संबोधित किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि बोडो शांति समझौते के साथ प्रधानमंत्री जी ने संदेश दिया कि उत्तर पूर्व में जहां-जहां अशांति है, वहां बातचीत कीजिए और शांति का मार्ग प्रशस्त कीजिए।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में असम में जो विकास हुआ है, वो पिछले 70 साल में नहीं हुआ। इसके अलावा उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार, घुसपैठ और आतंकवाद मुक्त सरकार केवल भाजपा बना सकती है।

बोडो भाषा को सम्मान देने का हमने वादा किया था। असम सरकार ने राज्य की सह-राजभाषा का दर्जा बोडो भाषा को देकर वर्षों पुरानी मांग पूरी कर दी है। बोडो माध्यम के स्कूल खोलने के लिए अलग निदेशालय स्थापित कर दिया गया है।
बोडो जनजाति के हर अधिकार को, संस्कृति को, बोडो भाषा को हम सुरक्षित भी रखेंगे, इसका संवर्धन भी करेंगे और इसे आगे भी बढ़ाएंगे।
भ्रष्टाचार मुक्त, घुसपैठिये मुक्त, आतंकवाद से मुक्त और प्रदूषण से मुक्त असम अगर बनाना है तो मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ही बना सकती है। आने वाले चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ असम में एनडीए की सरकार बनाइए और बोडो लैंड के विकास को सुनिश्चित करिए।
कांग्रेस पार्टी वर्षों तक असम को रक्त रंजित करती रही। अलग-अलग आंदोलन कराती रही। पिछले 5 साल में असम में जो विकास हुआ है, वो पिछले 70 साल में नहीं हुआ। असमी- गैर असमी, बोडो- गैर बोडो करने वालों को पहचानिए। ये लोग ऐसी बातें राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए कर रहे हैं।
मुझे ये घोषणा करते हुए बहुत आनंद हो रहा है कि 500 करोड़ रुपये सिर्फ बोडो क्षेत्र के रोड नेटवर्क के लिए आवंटित किए गए हैं। ये रोड का जाल समस्त बोडो क्षेत्र को विकास के रास्ते पर ले जाएगा।
बोडो भाषा को सम्मान देने का हमने वादा किया था। असम सरकार ने असम की सह राज्य भाषा का दर्जा बोडो भाषा को देकर आज वर्षों पुरानी मांग समाप्त कर दिया है।