ट्रंप की सुरक्षा पर खर्च होंगे 100 करोड से अधिक रूपए

डोनाल्ड ट्रम्प, donald trump
डोनाल्ड ट्रम्प, donald trump

अहमदाबाद। भारत में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दौरे को महज 2 दिन ही बाकी हैं। इसी को लेकर दुनिया की नजरें भारत पर टिकी हुई हैं। ट्रंप की सुरक्षा के लिए चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात हैं। भारत में ट्रंप से की 36 घंटे की सुरक्षा पर 100 करोड से अधिक रूपए खर्च होंगे।

आपको बता दे कि ट्रंप दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति है। उसी तर्ज पर उनकी सुरक्षा के इंत्तेजाम भी किए जा रहें है। उनका यह दौरा वॉशिंगटन से करीब 12 हजार किमी दूर भारत में अहमदाबाद से शुरू हो रहा है जो कि 36 घंटे का। इस लिए तैयारियां भी उसी के अनुरूप हो रहीं हैं। भारत में ट्रम्प के साथ उनकी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनर साथ आ रहें हैं।

ये भी पढे: शिव के जैसा चरित्र मनुष्य जीवन का ध्येय: जूली

भारत में हर पल 5 टियर सुरक्षा के घेरे में रहेंगे

इनकी सुरक्षा के लिए चप्पे चप्पे पर नजर रखने के लिए करीब 25 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। यह चारों भारत में हर पल 5 टियर सुरक्षा के घेरे में रहेंगे। इनका यह दौरा अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम और वापस एयरपोर्ट, एयरपोर्ट से सीधे आगरा हवाईअड्‌डे से ताजमहल तक जाने के लिए स्पेशल हेलिकॉप्टर मैरीन वन और दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा प्राप्त कार कैडेलिक में सफर करेंगे।

सुरक्षा का जिम्मा अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के हवाले

भारत में ट्रंप परिवार की सुरक्षा का जिम्मा अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के हवाले रहेगा।भारत में अमेरिकी सीक्रेट सर्विस से लायजनिंग अधिकारियों से ही होगी। वहीं भारत की ओर से एनएसजी, अर्ध सैनिक बल चेतक कमांडो और अंत में बाहरी सुरक्षा व देखरेख की जिम्मेदारी गुजरात, उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस के 25 हजार जवानों की रहेगी। ट्रम्प की हर घंटे की सुरक्षा पर करीब डेढ़ करोड़ और 36 घंटे की यात्रा में सुरक्षा पर 100 करोड़ रुपए खर्च होंगे।