पीएम मोदी ने महिला स्वयं सहायता समूह के लिए 1625 करोड़ रूपए की राशि जारी की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आत्मनिर्भर नारीशक्ति से संवाद प्रोग्राम में हिस्सा लिया। इसमें प्रधानमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों से बात की। और 4 लाख महिला स्वंय सहायता समूहों के लिए 1625 करोड़ रुपए की राशि जारी की।

इस प्रोग्राम में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रमोट की गई महिलाएं शामिल थीं। मोदी ने महिला उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि 42 करोड़ में से 55त्न जनधन खाते महिलाओं के हैं।

मोदी ने कहा, अब एक अहम फैसला लिया गया है। सेल्फ हेल्थ ग्रुप को 10 लाख की जगह 20 लाख रुपए का कर्ज बिना गारंटी के मिलेगा। पहले बैंक अपने बचत खाते को लोन से जोडऩे को कहते थे और अब इस शर्त को भी हटा लिया गया है। साथियों आजादी के 75 वर्ष का ये समय नए लक्ष्य तय करने और नई ऊर्जा के साथ आगे बढऩे का है। बहनों की शक्ति को नई ताकत से आगे बढ़ाना है।

मोदी ने कहा कि ई-मार्केट प्लेस का फायदा उठाएं। सीधे प्रोडक्ट वहां सेल करें। बहनों-बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और टीकाकरण पर भी सरकार संवेदनशीलता से काम कर रही है। बेटियों-बहनों का आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है।

ये आत्मविश्वास हम खेल के मैदान से साइंस, टेक्नोलॉजी और युद्ध के मैदान तक देख रहे हैं। आजादी का अमृत महोत्सव 15 अगस्त 2023 तक चलेगा। 8 करोड़ बहनों की सामूहिक शक्ति इस उत्सव को नई ऊंचाई तक ले जाएगी।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी समेत करीब 15 विपक्षी दलों ने संसद से विजय चौक तक पैदल मार्च निकाला