पुलिस मेरा गला दबाकर रोका, दिया धक्का : प्रियंका गांधी

एजेंसी, लखनऊ। सीएए का विरोध करने पर गिरफ्तार किए गए रिटायर्ड आईपीएस एसआर दारापुरी के परिवारीजनों से मिलने जाने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने उनकी गाड़ी को लोहिया पार्क के सामने रोक लिया।

 

कहा कि बिना पूर्वसूचना के सुरक्षा कारणों से प्रियंका के इस तरह से जाने के चलते उन्हें रोका जा रहा है। इस पर प्रियंका ने आपत्ति जताई कहा कि पुलिस ने उनका गला दबाकर रोका। पुलिस ने मुझे धक्का दिया, जिसके कारण में गिर गई।