राष्ट्रपति बाइडेन ने कोरोना महामारी में मारे गए अमेरिकियों को याद किया

दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 11.22 करोड़ से ज्यादा हो गया। 8 करोड़ 77 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 24 लाख 84 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। अमेरिका में कोविड-19 से मरने वालों का आंकड़ा आधिकारिक तौर पर 5 लाख पार कर गया। हालांकि, 2शह्म्द्यस्रशद्वद्गह्लद्गह्म्ह्य और दूसरी कोविड ट्रैकर वेबसाइट्स ने दो दिन पहले ही मरने वालों की संख्या पांच लाख बता दी थी।

बहरहाल, राष्ट्रपति बाइडेन की मौजूदगी में इस महामारी से मारे गए अमेरिकियों को याद किया गया। व्हाइट हाउस में कैंडल जलाकर और मौन रखकर मारे गए अमेरिकियों को श्रद्धांजलि दी गई। बाइडेन ने कहा- हमें मजबूती से इसका सामना करना होगा।

यह सिर्फ संख्या नहीं बल्कि एक चुनौती है। महामारी से मुकाबले के लिए सियासत और गलत जानकारी से बचना होगा। एक बात मैं जरूर कहना चाहूंगा, जिन लोगों ने इस महामारी में अपने परिजनों को खोया है, मुझे उनके दर्द का गहरा अहसास है।

अमेरिकी इतिहास में किसी एक वजह या दौर से इतनी मौतें पहले कभी नहीं हुईं। सेकंड वर्ल्ड वॉर में करीब 4 लाख 5 हजार अमेरिकियों की मौत हुई थी। वियतनाम वॉर में 58 हजार और कोरिया के साथ जंग में 36 हजार लोगों की मौत हुई थी। यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन ने आशंका जताई है कि 1 जून तक महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 5 लाख 89 हजार तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें-पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भारत ने अपने हवाई क्षेत्र के उपयोग की अनुमति दी