कोरोना वारियर्स बेटी पर गर्व है: मिल्खा सिंह

मिल्खा सिंह, milkha asingh
मिल्खा सिंह, milkha asingh

धावक मिल्खा सिंह ने भी अपनी डॉक्टर बेटी को याद किया। उनकी बेटी मोना मिल्खा सिंह न्यूयॉर्क में डॉक्टर हैं।

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की वजह से अब भी हाहाकार मचा हुआ है। भारत में भी इसके मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश में 30 जनवरी को पहला मामला सामने आया था। और आज देश में संक्रमितों की सं या 20 हजार के पार हो गई है।

मिल्खा सिंह ने भी अपनी डॉक्टर बेटी को याद किया।

कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में लड़ाई में डॉक्टर के साथ पैरा मेडिकल स्टॉफ जैसे नर्स, लैब टेकनीशियन आदि के योगदान को कोई नकार नहीं सकता। मगर जनता के योगदान को सराहा जा रहा है।

मिल्खा सिंह की तरह कपिल देव भी हैं चर्चा में, यह है वजह

इस महामारी में स्वास्थ्यकर्मियों के योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। इस संकट की घड़ी में डॉक्टर्स, नर्स समेत जितने भी स्वास्थ्यकर्मी हैं, उनकी जितनी तारीफ की जाय उतनी कम है।

मोना मिल्खा सिंह न्यूयॉर्क में डॉक्टर हैं।

इस कड़ी में पूर्व ओलंपियन धावक मिल्खा सिंह ने भी अपनी डॉक्टर बेटी को याद किया। उनकी बेटी मोना मिल्खा सिंह न्यूयॉर्क में डॉक्टर हैं। वह अमेरिका के एक अस्पताल में कोरोना मरीजों की इलाज कर रही हैं।