
ब्रिटेन में कोरोना के मामलों में सुधार हुआ है। जिन्हें देखते हुए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने लॉकडाउन में छूट देनी शुरू कर दी है। पब और रेस्तरां खुलने लगे हैं। लोगों ने बाहर निकलना भी शुरू कर दिया है। लेकिन सरकार द्वारा दी गई यह छूट चिंता का विषय बन गई है।
दरअसल, इंग्लैंड में शनिवार को सुपर सटर्डे नाइट थी। इसके तहत एक दिन में करीब 30 लाख लोग घूमने निकल पड़े। इससे इंग्लैंड के करीब 50 हजार बार, पब और रेस्तरां फुल हो गए।

खास बात यह कि ये लोग एक दिन में 6 मिलियन पाइंट्स (28 लाख लीटर) बीयर पी गए। वो भी तब, जब शनिवार को ब्रिटेन के प्रिंस फिलिप का अंतिम संस्कार हुआ।
जहां कई लोग शोक में डूबे थे। तब इंग्लैंड में जश्न मन रहा था। हालांकि, रेस्तरां और पब संचालकों का मानना है कि अगर सब ठीक रहा तो लॉकडाउन में हुए नुकसान की भरपाई जल्दी हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- अमेरिका की उपराष्ट्रपति हैरिस को नर्स ने दी जान से मारने की धमकी