ऑकलैंड से हटाया गया लॉकडाउन, दुनिया में अब भी बढ़ रहे है कोरोना केस

दुनिया में कोरोना वायरस के अब तक 2 करोड़ 51 लाख 63 हजार 150 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करो? 75 लाख 6 हजार 54 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 46 हजार 734 की मौत हो चुकी है। न्यूजीलैंड ने रविवार से ऑकलैंड से लॉकडाउन हटाने का ऐलान किया। यहां दोबारा मामले सामने आने के बाद 17 अगस्त को लॉकडाउन लगाया गया था।

बीते 24 घंटे में ऑकलैंड में सिर्फ दो नए मामले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने महामारी को देखते हुए लगाए गए सख्त लॉकडाउन का पालन करने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हमारा सिस्टम अच्छा है क्योंकि हमारे लोग समझदार हैं। हालांकि, ऑकलैंड में अब भी घर से बाहर निकलने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करने पर मास्क लगाना जरूरी होगा। फिलहाल देश में 136 मरीज हैं, इनमें से 10 अस्पताल में भर्ती है।

ब्राजील: मौतों का आंकड़ा 1.20 लाख के पार

ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 24 घंटे में 41 हजार 350 नए मामले सामने आए हैं और 758 मौतें हुई हैं। इसी के साथ यहां मौतों का आंक?ा 1 लाख 20 हजार 262 हो गया है। यहां साओ पाउलो राज्य में सबसे ज्यादा लोगों की जान गई है। बीते 24 घंटे में साओ पाउलो में 250 लोगों की जान गई है। यहां अब तक 29 हजार 944 मौतें हुईं। देश में अब तक 38 लाख 46 हजार 945 मामले सामने आए हैं। वायरस देश के आदिवासी बहुल इलाके जावेरी वैली तक पहुंच गया है। यहा इलाका देश के बाकी हिस्सों से कटा हुआ है। यहां मारुओ और तिकुना समुदाय के एक-एक आदिवासी की संक्रमण से मौत हुई है।

जर्मनी में संसद के सामने प्रदर्शन

जर्मनी में शनिवार को संसद के सामने लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। हजारों लोगों ने संसद के सामने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों की मांग थी मास्क लगाने और महामारी लगाने के लिए लगाई गई दूसरी पाबंदियां हटाई जाएं। कुछ प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों पर पत्थरबाजी भी की। इसके बाद 200 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। देश में अब तक 2 लाख 42 हजार 825 मामले सामने आए हैं और 9363 लोगों की मौत हुई है।

थाइलैंड: तंबाकू से वैक्सीन तैयार हुआ

थाइलैंड के चुलालोंगकोर्न यूनिवर्सिटी ने तंबाकू के पत्तों से वायरस के डीएनए को मिलाकर वैक्सीन तैयार किया है। थाइ रेड क्रॉस इमर्जिंग इनफेक्शियस डिजीज हेल्थ साइंस सेंटर के प्रमुख डॉ. तिरावट हेमाशुदा ने बताया कि फिलहाल इस वायरस का चूहों और बंदर पर टेस्ट किया गया। दूसरे चरण में इसका इंसानो पर ट्रायल किया जाएगा। इसे दो तरह के तंबाकू के पत्तों की प्रोटीन की मदद से तैयार किया गया है। इसका प्रोडक्शन भी दूसरे वैक्सीन के मुकाबले सस्ते होगा।

ऑस्ट्रेलिया: विक्टोरिया में पाबंदियों में छूट नहीं

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में फिलहाल पाबंदियों में राहत नहीं दी जाएगी। यहां बीते 24 घंटे में 114 नए मामले सामने आए और 11 मौतें हुईं। इसके बाद प्रीमियर डेनियल एंड्रूज ने कहा कि अभी पाबंदियों में छूट नहीं दी जा सकती, क्योंकि मामले और भी ब? सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा मौतें विक्टोरिया में ही हुई हैं। राज्य में अब तक 524 लोगों की जान जा चुकी है। देश में अब तक 25 हजार 670 मामले सामने आ चुके हैं और 611 मौतें हुई हैं।

Advertisement