रोहित शर्मा के नाम दर्ज है जबरदस्त रिकॉर्ड, सचिन को पीछे छोड़ कर वर्ल्ड कप में बनाये थे सबसे ज्यादा शतक

rohit sharma
rohit sharma

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। एक ऐसा ही रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज है जो उन्होंने 6 जुलाई 2019 को बनाया था। रोहित ने आईसीसी विश्व कप 2019 में अपना पांचवां शतक लगाया था और टूर्नामेंट में पांच शतक जडऩे वाले पहले बल्लेबाज बने थे।

रोहित ने न केवल श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा के एक वनडे विश्व कप में सर्वाधिक शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ा, बल्कि विश्व कप के इतिहास में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक शतकों के रिकॉर्ड की भी बराबरी की।

रोहित ने 2019 विश्वकप में सिर्फ नौ मैचों में 81.00 के औसत के साथ 648 रन बनाए और टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, इंग्लैंड, बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाया था। रोहित ने विश्व कप 2019 के 44वें मैच में श्रीलंका के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी।