भीषण गर्मी से झुलस रहा प्रदेश, चूरू में तापमान 50 डिग्री पर पहुंचा

heat wave
heat wave

गर्मी से झुलस रहे प्रदेश में लू के थपेड़ों ने जीना मुहाल कर दिया है। नौतपा के दूसरे दिन 47 डिग्री तापमान वाले चूरू में मंगलवार को तापमान 50 डिग्री पर पहुंच गया।

जयपुर । राजस्थान गर्मी से झुलस रहा है। लू के थपेड़ों ने जीना मुहाल कर दिया है। नौतपा के दूसरे दिन 47 डिग्री तापमान वाले चूरू में मंगलवार को तापमान 50 डिग्री पर पहुंच गया। पिछले 10 वर्षों में मई के माह में मापा गया ये दूसरा अधिकतम तापमान है। इससे पूर्व वर्ष 2016 में 19 मई को 50.2 डिग्री से तापमान दर्ज हुआ था। वहीं बीकानेर 47.4 तो श्रीगंगानगर, झालावाड़ में तापमान 47 डिग्री रहा। जैसलमेर में 46 डिग्री तो जयपुर में 45.0 डिग्री तापमान रहा। भरतपुर में अधिकतम तापमान 45.7 और न्यूनतम तापमान 31.8द्वडिग्री रहा। भीषण गर्मी के चलते लोग खासे परेशान रहे। कई स्थानों पर नगरपालिका ने सडक़ों पर पानी का छिडक़ाव कराया।

गर्मी से झुलस रहे प्रदेश में लू के थपेड़ों से जीना मुहाल

कई जगहों पर तो दिन की शुरूआत ही 30 डिग्री तापमान के साथ हो रही है। सुबह नौ बजे ही गर्म हवा चल रही है। दोपहर में हालात यह थे कि पंखे-कूलर भी राहत नहीं दे पा रहे थे। बूंदी में शहर की सरकार ने सडक़ों पर पानी का छिडक़ाव कराया। दोपहर में लोग घरों में ही दुबके रहे। डॉ टरों का भी कहना है कि अगर गर्मी इसी तरह बढ़ती रही तो इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।

बूंदी में सडक़ों पर दमकल से करवाया पानी का छिडक़ाव
यहां तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सोमवार रात तापमान 30 डिग्री सेल्सियस था। मंगलवार सुबह से ही गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोगों का हाल-बेहाल होने लगा था। दोपहर 12 बजे बाद तो सूरज के तेवर काफी तेज हो चले थे। गर्मी का असर बढता देख आमजन को
राहत पहुंचाने के लिए नगर परिषद ने दमकल से शहर की सडक़ों पर पानी से छिडक़ाव करवाया।

बीकानेर मे 47.4 डिग्री पार
बीकानेर 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस माह का अब तक का सर्वाधिक तापमान है। वहीं श्रीगंगानगर जहां 47 डिग्री तापमान रहा। पूरा बीकानेर संभाग आग में झुलस रहा है। जैसलमेर जैसा रेतीला इलाके में तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो बीकानेर से एक डिग्री सेल्सियस कम है। दिन में लू की लपटें आग जैसी महसूस हुई यूं मानों जैसे आग के गोले शरीर को झुलसा रहे हों।

यह भी पढ़ें-प्रदेश में दिखा नौतपा का असर, आसमान से बरसी आग

हालात बेकाबू हो रहे हैं। पशु पक्षी से लेकर इंसान भी व्याकुल हो चुका है। पशुओं को पीने का पानी नहीं। पक्षी भी पेड़ों पर सुकून नहीं ले पा रहे। बीकानेर में दिन के साथ रात में भी गर्म हवा हैरान कर रही है न्यूनतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस माह का रिकॉर्ड है।

नौतपा के दूसरे दिन 47 डिग्री तापमान वाले चूरू में मंगलवार को तापमान 50 डिग्री पर पहुंच गया।

सूर्य की तपन इतनी की तापमान एक डिग्री बढक़र 47 डिग्री पर पहुंचा
झालावाड़ जिले में मंगलवार को तापमान एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 47 डिग्री पर पहुंच गया। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में सुबह 8 बजे ही गर्मी के तेवर तीखे होने लगे थे। दिन की शुरूआत ही 30 डिग्री तापमान के साथ हुई। दोपहर होते होते तो लोग घरों में दुबक गए और सडक़ें सूनी होती हो गईं। सोमवार को तापमान 46 डिग्री था।

सीकर के फतेहपुर में पारा 46.4 डिग्री रहा तापमान
शेखावाटी में मंगलवार को भी गर्मी तेज रही। तपन के साथ तापमान भी बढ़ गया। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम 46.4 व न्यूनतम तापमान 30.0 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 45.0 तथा न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री रहा।

कोटा में दूसरे दिन भी रही प्रदेश में सबसे गर्म रात
कोटा में पश्चिमी विक्षोभ के असर से न्यूनतम तापमान प्रदेश में सर्वाधिक रिकॉर्ड किया गया। कोटा में दूसरे दिन भी प्रदेश में सबसे गर्म रात रिकॉर्ड की गई। न्यूनतम तापमान 33.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि पिछले दो दिन से कोटा का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 8 : 30 बजे की आद्रता 13 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई वहीं शाम 5 :30 बजे घटकर 7 फ़ीसदी रही।