देश के कई हिस्सों में देखा जा रहा सूर्य ग्रहण, वैज्ञानिकों ने दिया ‘रिंग ऑफ फायर’ का नाम

जयपुर। साल 2019 के जाते-जाते गुरुवार को अंतिम सुर्य ग्रहण हुआ। जयपुर सहित देश के कई हिस्सों में सुर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा दिखाई दिया। आपकों बता दें कि यह पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं है। इस बार चंद्रमा की छाया सूर्य का पूरा भाग नहीं ढक पाएगी।

 

इस ग्रहण में सूर्य का बाहरी हिस्सा प्रकाशित रहेगा। यह ग्रहण धनु राशि और मूल नक्षत्र में रहा। सूर्य के साथ केतु, बृहस्पति और चंद्रमा आदि ग्रह होने से ज्योतिष में इस कल्याणकारी योग का विशेष लाभ मिलेगा। भारत में ग्रहण सुबह 8 बजकर 4 मिनट से लगा। इस सूर्य ग्रहण को वैज्ञानिकों ने ‘रिंग ऑफ फायर’ का नाम दिया है।