जयपुर में खुला इटालियन ब्रांड कार्पिसा का दूसरा स्टोर, शोभिता धूलिपाला ने किया शुभारंभ
इटली के लोकप्रिय हैंडबैग और एक्सेसरीज ब्रांड कार्पिसा ने जयपुर के मानसरोवर स्थित पैसिफिक मॉल में अपना दूसरा फ्लैगशिप स्टोर शुरू किया है। उद्घाटन के मौके पर महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह और अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला मौजूद रहे। कंपनी भारतीय बाजार में तेजी से विस्तार की तैयारी कर रही है और देशभर में 100 से अधिक स्टोर खोलने की योजना बना रही है।
- जयपुर के पैसिफिक मॉल में खुला कार्पिसा का दूसरा फ्लैगशिप स्टोर।
- अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला और महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह रहे मौजूद।
- भारत में 100 से अधिक स्टोर खोलने की कंपनी की योजना।
Italian brand Carpisa opens its second store in Jaipur : इटली के फैशन और एक्सेसरीज ब्रांड कार्पिसा ने जयपुर में अपने नए फ्लैगशिप स्टोर के साथ भारतीय बाजार में विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाया है। मानसरोवर स्थित पैसिफिक मॉल में शुक्रवार को खुले इस स्टोर के जरिए अब जयपुर के ग्राहकों को इटालियन डिजाइन के हैंडबैग, लगेज और फैशन एक्सेसरीज की नई रेंज उपलब्ध होगी।

स्टोर का उद्घाटन महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह और अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला की मौजूदगी में हुआ। इस अवसर पर फैशन, कारोबार और मीडिया जगत से जुड़ी कई हस्तियां भी शामिल हुईं। करीब 1,800 वर्ग फुट में फैला यह स्टोर मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर बनाया गया है। कंपनी का कहना है कि यहां ग्राहकों को इटली के डिजाइन और स्टाइल का खास अनुभव मिलेगा।
भारत में 100 से ज्यादा स्टोर खोलने की तैयारी
नेपल्स स्थित कार्पिसा की मूल कंपनी कुवेरा एस.पी.ए. ने भारत में कारोबार बढ़ाने के लिए निओपोलिस ब्रांड्स के साथ दीर्घकालिक साझेदारी की है। कंपनी की योजना आने वाले समय में देश के प्रमुख शहरों में 100 से अधिक स्टोर खोलने की है।
यह भी पढ़ें ; 8 दिसंबर से सजेगा प्रवासी राजस्थानी दिवस का मंच, 7,500 से ज्यादा पंजीकरण
कार्पिसा के सीईओ मॉरीज़ियो कार्लिनो ने कहा कि बेंगलुरु में ब्रांड को ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इससे भारत में विस्तार की उम्मीदें मजबूत हुई हैं। उन्होंने कहा कि कार्पिसा इटली में अपने क्षेत्र का प्रमुख ब्रांड है और अब भारतीय बाजार में भी मजबूत पहचान बनाने की तैयारी है। निओपोलिस ब्रांड्स के साथ मिलकर कंपनी भारत को अपने महत्वपूर्ण और दीर्घकालिक बाजारों में शामिल करना चाहती है।
शोभिता धूलिपाला को पसंद आया इटालियन अंदाज
अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला ने जयपुर स्टोर के उद्घाटन पर कहा कि कार्पिसा के खास डिजाइन वाले हैंडबैग ग्राहकों के बीच पसंद किए जा रहे हैं। खास तौर पर होबो और बकेट स्टाइल के बैग कई रंगों और अलग-अलग विकल्पों में उपलब्ध हैं। उन्होंने जयपुर के नए स्टोर के इटालियन डिजाइन की सराहना करते हुए भारत में ब्रांड की विस्तार योजना से जुड़ने पर खुशी जताई।
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होंगे उत्पाद
भारत में कार्पिसा की शुरुआत बेंगलुरु के फीनिक्स मार्केटसिटी में पहले फ्लैगशिप स्टोर के साथ हुई थी। इसके बाद कंपनी ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अपनी पहुंच बढ़ाई है। अब ग्राहक ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा मिंत्रा, नायका और टाटा क्लिक जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी इसके उत्पाद खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें ; आदिवासी गांवों की तस्वीर बदलने में राजस्थान बना देश का नंबर 1 राज्य
निओपोलिस ब्रांड्स के चेयरमैन शैलेश चतुर्वेदी ने कहा कि इटालियन डिजाइन की खूबी रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजों को भी आकर्षक बना देना है। कार्पिसा के डिजाइन, गुणवत्ता और किफायती कीमतें भारतीय ग्राहकों की पसंद के अनुरूप हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि साझेदारी के जरिए भारत में ब्रांड को नई पहचान दिलाई जा सकेगी।
जयपुर में नए स्टोर की शुरुआत के साथ कार्पिसा ने राजस्थान के बाजार में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। कंपनी का अगला फोकस देश के अन्य बड़े शहरों तक पहुंच बढ़ाने और ग्राहकों को ऑनलाइन व ऑफलाइन खरीदारी के अधिक विकल्प देने पर रहेगा।



