जयपुर स्कूल गेम्स का 7 दिसंबर से आगाज, 5 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दम

जयपुर में स्कूली खिलाड़ियों के लिए खेलों का बड़ा मंच सजने जा रहा है। 7 दिसंबर से शुरू होने वाले जयपुर स्कूल गेम्स 2026-27 में 100 से अधिक स्कूलों के पांच हजार से ज्यादा विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। 15 दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 16 खेलों के मुकाबले होंगे। खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने आयोजन के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया।

  • जयपुर स्कूल गेम्स 2026-27: 7 दिसंबर से शुरू होगी 15 दिवसीय अंतरविद्यालयी खेल प्रतियोगिता।
  • 16 खेलों में मुकाबले: फुटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स और शतरंज सहित कई खेल होंगे शामिल।
  • 5 हजार से अधिक खिलाड़ी: 100 से ज्यादा स्कूलों की भागीदारी, पंजीकरण की अंतिम तारीख 28 नवंबर।

Jaipur School Games 2026-27 to Begin on December 7 : खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच जयपुर में स्कूली खेलों को बढ़ावा देने और नई प्रतिभाओं को पहचान दिलाने के लिए जयपुर स्कूल गेम्स 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में शहर के अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजकों को उम्मीद है कि यह आयोजन युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और अपनी क्षमता साबित करने का बेहतर अवसर देगा। प्रतियोगिता के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन राजस्थान सरकार के युवा मामले एवं खेल विभाग के कैबिनेट मंत्री और ओलंपिक रजत पदक विजेता कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने किया। उन्होंने स्कूली स्तर पर खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने वाली इस पहल का समर्थन किया।

फुटबॉल, क्रिकेट से लेकर शतरंज तक होंगे मुकाबले

जयपुर स्कूल गेम्स में कुल 16 खेलों को शामिल किया गया है। इनमें फुटबॉल, क्रिकेट, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, फ्लैग फुटबॉल, हैंडबॉल, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, बैडमिंटन, पिकलबॉल, एथलेटिक्स, स्केटिंग, ताइक्वांडो और शतरंज शामिल हैं।
प्रतियोगिता को अधिक से अधिक खेल प्रेमियों तक पहुंचाने के लिए 24 से ज्यादा चुनिंदा मुकाबलों का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। इससे मैदान पर होने वाले रोमांचक मुकाबलों को दर्शक ऑनलाइन देख सकेंगे।

यह भी पढ़े : शिल्पग्राम में गणगौर कला महोत्सव शुरू, राज्यपाल ने सराही राजस्थान की लोक संस्कृति

28 नवंबर तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

स्पोर्टजेनिक्स के संस्थापक मोहित सिंह राजावत, जयपुर स्कूल गेम्स के सह-संस्थापक आरजे रोहित और लीग कमिश्नर अनिरुद्ध सिंह राठौड़ ने बताया कि इस आयोजन का मकसद स्कूली खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा के लिए एक बड़ा मंच उपलब्ध कराना है। खेलों के जरिए विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को भी बढ़ावा मिलेगा। आयोजन में हिस्सा लेने के इच्छुक स्कूल और खिलाड़ी 28 नवंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट www.jaipurschoolgames.in पर आवेदन किया जा सकता है।

यह भी पढ़े : शिल्पग्राम में गणगौर कला महोत्सव शुरू, राज्यपाल ने सराही राजस्थान की लोक संस्कृति

आयोजकों ने इस पहल को ‘एक शहर, 16 खेल और हजारों सपने’ की थीम दी है। साथ ही ‘खेले राजस्थान, बढ़े हिंदुस्तान’ के संदेश के साथ जयपुर में खेलों का उत्सव मनाने की तैयारी है।

Related Articles

Back to top button