अफगानिस्तान में मिलिट्री बेस पर आतंकी हमला, 8 सैनिकों की मौत

अफगानिस्तान के शिरजाद डिस्ट्रिक्ट में आतंकियों ने मिलिट्री बेस को निशाना बनाकर बड़ा धमाका किया। इसमें 8 सैनिकों की मौत हो गई। सरकार के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। आतंकी संगठन तालिबान ने धमाके के बाद मीडिया को बयान भेजकर इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

इसमें तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने दावा कि यह एक सुसाइड अटैक था। इसमें 50 सैनिक मारे गए हैं। घायलों की संख्या अब तक सामने नहीं आई है। इसके बाद काबुल शहर में दो और हमले हुए लेकिन इनमें ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

एक जगह मैग्नेटिक बम से पुलिस वैन पर हमला किया गया। इसमें एक नागरिक घायल हो गया। काबुल के ही सलीम कारवान इलाके में एक कार में विस्फोट हो गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।

यह भी पढ़ें-पाकिस्तानी सेना के जनरल ने बलूच आंदोलन को कुचलने में चीन की भूमिका को स्वीकार किया