मोदी ने इसलिए शुरू किया हर घर तिरंगा अभियान

तिरंगा अभियान
तिरंगा अभियान

अभियान के पीछे यह है बड़ी वजह

नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि हर घर तिरंगा अभियान के पीछे की मूल वजह क्या है। यदि नहीं जानते हैं तो हम आपको बताएंगे। देशभर में अभी सड़क किनारे सजावट से लेकर लोगों के घरों, गाडिय़ों और प्रतिष्ठानों तक पर तिरंगे की धूम है। आप जहां निकलें हर ओर हमारा तिरंगा शान से लहराता नजर आ रहा है। हो भी क्यों न, हमारा देश आजादी का अमृत महोत्सव जो मना रहा है। देश की आजादी को 75 साल पूरे हो रहे हैं। इस अमृत महोत्सव के तत्वावधान में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है।

क्या है हर घर तिरंगा अभियान का मकसद?

आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत यह अभियान शुरू किया गया है। बीते 22 जुलाई को खुद मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि यह मुहिम तिरंगे के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करेगी। उन्होंने जिक्र किया कि 22 जुलाई, 1947 को ही तिरंगे को राष्ट्रध्वज के रूप में अपनाया गया था। उन्होंने लिखा, ‘इस साल, जब हम ‘आजादी का अमृतÓ महोत्सव मना रहे हैं, तो आइए ‘हर घर तिरंगाÓ आंदोलन को मजबूत करें। 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने घरों में तिरंगा फहराएं या प्रदर्शित करें। यह मुहिम राष्ट्रध्वज के साथ अपने जुड़ाव को गहरा करेगी।Ó

13-15 अगस्त को हो हर घर तिरंगा

आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त, 2022 तक चलेगा। इस अभियान के माध्यम से सरकार ने 20 करोड़ घरों पर तिरंगा लहराने का लक्ष्य रखा है। सभी निजी और सरकारी प्रतिष्ठान भी इसमें शामिल होंगे। लाखों लोग अभी से अपने घरों, सोशल मीडिया प्रोफाइल आदि में तिरंगा लगाने की शुरुआत कर चुके हैं।

वेबसाइट के जरिए ले सकते हैं अभियान में हिस्सा

हर घर तिरंगा अभियान में सभी की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने एक आधिकारिक वेबसाइट शुरू की है। यहां आप तिरंगे की फोटो शेयर कर सकते हैं। अभियान में भागीदारी का सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नाम, मोबाइल नंबर और लोकेशन को सबमिट कर अपना सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस वेबसाइट से अभियान की थीम फोटो भी डाउनलोड कर सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस से मंगवा सकते हैं तिरंगा

अगर आप बाहर जाकर तिरंगा लाने में असमर्थ हैं तो पोस्ट ऑफिस के माध्यम से तिरंगा पहुंचाने की भी व्यवस्था है। इसके लिए पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तिरंगा खरीद सकते हैं। इसके लिए अपना पता, झंडों की संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। झंडे की कीमत 25 रुपये होगी और कोई भी डिलीवरी चार्ज नहीं लिया जाएगा। ध्यान रखें कि ऑर्डर होने के बाद इसे कैंसिल नहीं किया जा सकेगा। सभी डाकघर स्वतंत्रता दिवस से पहले छुट्टी के दिनों में भी खुले रहेंगे।

यह भी पढ़ें : यात्री वाहनों की थोक बिक्री 11 फीसदी बढ़ी