हैरान कर देंगी मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया की खूबियां, कीमत उड़ा देगी होश

mukesh ambani house antilia
mukesh ambani house antilia

रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी ने कारोना महामारी संकट में देश की मदद के लिए बड़ा योगदान दिया है। इस कारण वह काफी चर्चा में भी हैं। उनका खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुक्रिया अदा किया है।

मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया की कीमत उड़ा देगी होश

आज हम आपको बताते हैं मुकेश अंबानी के घर के बारे में शायद कम लोग ही जानते हैं होंगे जिस इमारत में मुकेश अंबानी रहते हैं उसका नाम एंटीलिया है और यह दुनिया की सबसे महंगी इमारतों में से एक है। आइये जानते हैं इस बिल्डिंग की खासियत और लागत से जुड़े किस्से

रिलायंस ग्रुप के मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बारे में शायद कम लोग ही जानते हैं

रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन हैं। मुकेश अंबानी सिर्फ अपने पैसे से नहीं बल्कि अपने शाही रहन सहन के लिए भी जाने जाते हैं।

मुंबई स्थित मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया की गिनती भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे महंगे घरों में होती है।

लंदन के बकिंघम पैलेस के बाद एंटीलिया दुनिया की दूसरी सबसे महंगी इमारत मानी जाती है। एंटीलिया मुंबई के सबसे महंगे और पॉश इलाकों में से एक अल्टामाउंट रोड कांबला हिल पर स्थित है।

मुकेश अंबानी ने इस तरह की कोरोना संकट में देश की मदद

एंटीलिया के आर्किटेक्चर का काम शिकागो के आर्किटेक्ट पर्किन्स और विल ने किया है। जबकि ऑस्ट्रेलियाई की निर्माण कंपनी लीटन होल्डिंग्स ने इसके निर्माण का काम देखा था।

एंटीलिया को भूकंप रोधी बनाया गया है। 8 अंक तीव्र रिक्टर स्केल से आने वाले भूकंप को भी यह इमारत झेल सकती है। इतने तेज भूकंप से भी इमारत को कोई नुकसान नहीं होगा।

यह घर विवादों में भी रहा क्योंकि नियम के मुताबिक सिंगल फैमिली के लिए इतने बड़े घर की इजाजत मिलना मुश्किल होता है। डीम्ड घर के लिहाज से यह घर दुनिया की सबसे महंगा निजी घर है।

एंटीलिया में 27 फ्लोर हैं, जिसके फर्श की ऊंचाई अन्य इमारतों के फर्श से 60 गुना ज्यादा है। अगर साधारण फर्श के हिसाब से एंटीलिया का निर्माण होता तो यह 60 मंजिला इमारत होती।

मुकेश अंबानी पिछले कई वर्षों से भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन की लिस्ट में नंबन वन बने हुए हैं। दुनिया की प्रतिष्ठित मैगजीन फोब्र्स उन्हें कई बार इस खिताब से नवाज चुकी है।