
चित्तौडग़ढ़। यूथ मूवमेंट राजस्थान द्वारा संस्थापक अध्यक्ष शाश्वत सक्सेना के नेतृत्व में चित्तौडगढ़़ विधानसभा क्षेत्र में ‘पर्यावरण बचाओ अभियान’ को शुरू किया गया है। यूथ मूवमेंट नगर अध्यक्ष अनिल धोबी ने बताया कि रविवार शाम को शहर के एक होटल में यूथ मूवमेंट के पर्यावरण बचाओ अभियान की कमेटी की मीटिंग हुई।
अध्यक्ष शाश्वत सक्सेना ने युवाओं से कहा कि वे पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत यूथ मूवमेंट का पंपलेट आमजन तक पहुंचाए और उन्हें पौधे लगाने और अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक करें। नगर उपाध्यक्ष मुख्तार अहमद, नगर महासचिव सुनील रघुवंशी, सूरज कीर ने भी संबोधित किया। विभिन्न पदाधिकारियों को अभियान के तहत दायित्व सौंपे।
अनिकेत उपाध्याय, देवराज सिंह, श्रवण सिंह, राजकरण, मुदद्सर, सुरेश गांछा, छगन मेघवाल, भैरूलाल, मोइन अली, बद्रीप्रसाद तिवारी, पवन अजमेरा, कुनाल माली, देव कीर, रवि माहेश्वरी, यश कीर, निखिल गवारिया, राकेश जैन, वसीम खान, पंकज कीर, प्रवीण जायसवाल, श्याम शर्मा, कार्तिक सारस्वत, सुमित खरवड़ आदि युवा पदाधिकारी मौजूद थे। यह अभियान प्रत्येक रविवार को चलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- केपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में सरदारगढ़ टीम चैम्पियन