अलास्का के उत्कियाविक में 66 दिन बाद सिर्फ एक घंटे के लिए निकला सूरज

अमेरिकी राज्य अलास्का के उत्कियाविक में 66 दिन बाद सूरज निकला। वह भी सिर्फ एक घंटे के लिए। धुव्रीय इलाके के इस क्षेत्र में पिछले साल 18 नवंबर को सूरज दिखाई दिया था। उस दिन लोगों ने जश्न मनाया था।

इसके बाद शुक्रवार दोपहर 1:16 बजे (भारत में शनिवार तड़के 3:45 बजे) सूर्योदय हुआ। इस दौरान हल्की लालिमा भरी रोशनी ही दिखाई दी। इस बीच लोग धूप में घूमने निकले और पारंपरिक डांस कर खुशी जाहिर की। 4400 की आबादी वाले उत्कियाविक शहर में ज्यादातर मैक्सिको के लोग रहते हैं।

यहां रहने वाले वाले 58 साल मिस्टर क्रैग बताते हैं कि 66 दिन तक सूरज नहीं निकलने का मतलब यह नहीं है कि यहां अंधेरा ही अंधेरा रहता है। इसका मतलब यह है कि सूरज तो निकलता है, लेकिन उसकी रोशनी यहां तक पहुंच नहीं पाती। इसलिए यहां शाम जैसा अंधेरा रहता है। यह प्रकृति का दिलचस्प नजारा होता है। इसे हम कई साल से देखते आ रहे हैं। अब हमें इसकी आदत हो चुकी है।