
मुंबई। राज्य निर्वाचन अधिकारी पल्लम राजू की अध्यक्षता में सोमवार को यशवंतराव चव्हाण हॉल में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित प्रदेश प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इस बैठक में दो प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि (एआईसीसी प्रतिनिधि) चुनने का अधिकार देने का प्रस्ताव रखा।
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित प्रदेश प्रतिनिधियों की सोमवार को मुंबई में हुई बैठक में सर्वसहमति से राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने का अधिकार सौंपने का निर्णय लिया है। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने का सर्वाधिकार सोनिया गांधी को सौंपे जाने का भी प्रस्ताव मंजूर किया है।
विधायक दल कांग्रेस पार्टी के नेता पूर्व राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया और सभी राज्य प्रतिनिधियों ने सर्वसहमति से इस प्रस्ताव को मंजूरी दी।