कंगना के 2014 में सच्ची आजादी वाले बयान पर हंगामा मचा, कांग्रेस ने राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखकर कंगना का पद्मश्री वापस लेने को कहा

कंगना रनोट के 2014 में सच्ची आजादी वाले बयान पर हंगामा मच गया है। एक्टिंग से ज्यादा विवादों के चलते सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि भीख में तो कंगना को पद्मश्री मिला होगा! आजादी तो लहू के फुहारों से मिली थी। वहीं महिला कांग्रेस ने कंगना से पद्मश्री अवार्ड वापस लेने की मांग की है।

महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को चि_ी लिखकर कहा कि कंगना ने स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन का भी मजाक उड़ाया है। ऐसे में कंगना पर कार्रवाई की जाए और उनसे पद्मश्री वापस लिया जाए।

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रीति शर्मा मेनन ने कंगना के खिलाफ मुंबई पुलिस से शिकायत कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा, मुंबई पुलिस से कार्रवाई की उम्मीद है। कंगना पर भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए, 504, और 505 के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें-पंजाब कांग्रेस में मची कलह, हाईकमान की चिंता बरकरार, सोनिया गांधी ने हरीश चौधरी के साथ 2 सेक्रेटरी भी लगाए