न्यूयॉर्क में कोरोना योद्धाओं के सम्मान में टिकर टेप परेड की गई

अमेरिका के न्यूयॉर्क में कोरोना योद्धाओं के सम्मान में टिकर टेप परेड की गई। इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। मुख्य आयोजन मैनहट्टन में हुआ। इस दौरान लोगों ने स्वास्थ्य, परिवहन, शिक्षा और अन्य आपात सेवाओं के कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। परेड लोअर मैनहट्टन के बैटरी पार्क से शुरू हुई। यह करीब तीन किमी का फासला तय कर सिटी हॉल पहुंची।

इस दौरान लोग कोरोना योद्धाओं पर रंग-बिरंगे कागजों की बौछार कर रहे थे। परेड का नेतृत्व शहर की ग्रैंड मार्शल सैंड्रा लिंडसे कर रही थीं। परेड को आकर्षक बनाने के लिए ट्रांजिट म्यूजियम ने इसमें सौ साल पुरानी कार को भी शामिल किया। भीषण गर्मी के कारण कुछ स्थानों पर परेड रद्द भी की गई।

अमेरिका में टिकर टेप परेड उत्सव मनाने का पारंपरिक तरीका है। इसकी शुरुआत न्यूयॉर्क में ही 28 अक्टूबर 1886 को हुई थी। तब स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के सम्मान में यह उत्सव मनाया गया था। इस उत्सव में बड़ी मात्रा में रंग-बिरंगे कागज के टुकड़ेों की बौछार की जाती है।

यह भी पढ़ें-हैती के राष्ट्रपति होवेनेल मोसे की हत्या की साजिश 28 लोगों ने मिलकर की थी, 2 अमेरिकी भी थे शामिल