
हम बाथरूम का इस्तेमाल खुद को तरोताजा करने के लिए करते हैं। बाथरूम और शौचालय नकारात्मकता पैदा करते हैं। इस स्थान के बुरे प्रभाव से परिवार में आर्थिक तंगी हो सकती है। बाधाओं, चिंता, दुर्घटनाओं के जोखिम और स्वास्थ्य, धन और विकास में समस्याओं के पीछे शौचालय और स्नानघर का हानिकारक स्थान है।
बाथरूम से जुड़े कई नियम हैं जिन्हें अवश्य ध्यान में रखना चाहिए। इससे घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। गलत दिशा में बने बाथरूम आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। आइये, देखते हैं बाथरूम से जुड़े वास्तु के कुछ खास नियम जिन्हें अपनाकर हम अपनी जिंदगी में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार कर सकते हैं।
किस दिशा में होनी चाहिए टॉयलेट सीट

वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन के सामने या मेन गेट के सामने कभी भी शौचालय नहीं बनवाना चाहिए। इससे घर में वास्तु दोष लगता है। इसके साथ ही शौचालय की टॉयलेट सीट हमेशा पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में होनी चाहिए।
इस दिशा में भूलकर भी न बनवाएं टॉयलेट
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का टॉयलेट कभी भी उत्तर दिशा या उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं बनवाना चाहिए। शास्त्रों में इस दिशा भगवान कुबेर और धन की देवी लक्ष्मी का वास होता है। इस दिशा में शौचालय होने से धर में धन हानि होती है। साथ ही बाथरूम कभी भी दक्षिण-पूर्व या दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं होना चाहिए। इससे घर के सदस्यों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है और अक्सर घर में कोई न कोई बीमार रहता है।
किस दिशा में लगवाएं शॉवर

वास्तु शास्त्र में दक्षिण दिशा अग्नि की दिशा मानी गई है। इसलिए इस दिशा में पानी की बाल्टी, शॉवर या नल नहीं होना चाहिए। नल या शॉवर को उत्तर दिशा में लगवाना चाहिए, क्योंकि यह जल की दिशा होती है। वास्तु शास्त्र बाथरूम में शीशा लगाने की अनुमति नहीं देता। इसका कारण यह है कि शीशा एनर्जी रिफ्लेक्ट करता है और बाथरूम में सबसे ज्यादा निगेटिव एनर्जी होती है।
इन बातों का भी रखें ध्यान
वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम में रंग योजना का ध्यान रखना भी जरूरी है। सफेद रंग बाथरूम के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, इसलिए इसमें सफेद रंग की टाइलें लगवाएं। इसके अलावा आप हल्के रंग जैसे लाइट पीला, हरा आदि का भी प्रयोग कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम में नीले रंग की बाल्टी और मग रखना शुभ माना जाता है। इससे घर में बरकत होती है। वहीं काले और लाल रंग की बाल्टी का इस्तेमाल बाथरूम में नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें : देश की टॉप बर्ड सैंचुरीज, जहां दुनिया के हर पक्षी करते हैं कलरव