वीर सावरकर को राजनीतिक द्वेष के चलते मान नहीं मिला: शेखावत

Veer Savarkar Pushpanjali Program Jodhpur City
Veer Savarkar Pushpanjali Program Jodhpur City

वीर सावरकर पुष्पांजलि कार्यक्रम जोधपुर शहर अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि वीर सावरकर का नाम सदा अमर रहेगा।

जोधपुर । विचारक विनायक दामोदर सावरकर की जयंती गुरुवार को जोधपुर शहर में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाई गई। केन्द्रीय कार्यालय के समीप स्थित वीर सावरकर की प्रतिमा पर भाजपा के जोधपुर शहर अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि वीर सावरकर का नाम सदा अमर रहेगा।

वीर सावरकर का नाम सदा अमर रहेगा, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा

वे भारतीय स्वतंत्रता के महानायक रहे, जिन्हें राजनीतिक द्वेष के चलते उस गरिमा से सुशोभित नहीं किया गया जिसके वे अधिकारी थे। उन्होंने अपना समस्त जीवन मां भारती की सेवा में अर्पित किया और दूसरों के लिए भी राष्ट्रीय एकता के पथ प्रदर्शक बने। उन्हें देश की अस्मिता और अखंडता से समझौता स्वीकार नहीं था।

यह भी पढ़ें-जोधपुर: जम्मू कश्मीर के लिए श्रमिक स्पेशल बस व उड़ीसा ट्रेन रवाना

वीर सावरकर पुष्पांजलि कार्यक्रम जोधपुर शहर में आयोजित किया गया

ऐसे महान वीर सावरकर का नाम भारत के सपूतों में सदा अमर रहेगा। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, पूर्व जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी, पूर्व विधायक कैलाश भंसाली, राजसिको के पूर्व अध्यक्ष मेघराज लोहिया, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रसन्नचंद्र मेहता, पूर्व उप महापौर देवेंद्र सालेचा, महेन्द्र मेघवाल, मुकेश लोढ़ा, नाथूसिंह राठौड़, शिव कुमार सोनी, जगदीश धाणदिया व अचलसिंह मेड़तिया सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने वीर सावरकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

हॉट्सअप ग्रुप बनाने का अभियान शुरू
जोधपुर। प्रदेश भाजपा द्वारा आज से प्रत्येक मंडल में 10 नए व्हॉट्सअप ग्रुप बनाने का अभियान शुरू किया है । इसी के तहत शेखावत एवं जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी ने पांच नए व्हॉट्सअप ग्रुप बनाकर इस अभियान की शुरुआत की। साथ ही स्वदेशी स्वाल बन अभियान का ऑनलाइन फॉर्म का भी विमोचन किया। जोधपुर जिला आईटी संयोजक विकास चांडा ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता, देवेंद्र सालेचा, महेंद्र मेघवाल व वरुण धनाडिया उपस्थित रहे।