राजस्थान के इतिहास की सबसे कमजोर सरकार: डाॅ. सतीश पूनियां

जयपुर। डाॅ. सतीश पूनियां ने कहा कि खंडित एवं अंतरकलह में डूबी हुई है गहलोत सरकार, उन्होंने राजस्थान में विकास के नाम पर कुछ किया, मेरे विधानसभा क्षेत्र में भी केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं से ही विकास कार्य चल रहे हैं, गहलोत सरकार ग्राम पंचायतों में भी विकास कार्यों के लिए राशि जारी नहीं कर रही है, जिससे विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं।

डाॅ. पूनियां ने कहा कि राजनीति में शब्दों की मानहानि बहुत आसान है और वही काम अशोक गहलोत कर रहे हैं, कांग्रेस के परिवार का झगड़ा है लेकिन मुख्यमंत्री गहलोत पड़ोसी पर आरोप लगाते हैं, सबके सामने प्रमाण है कि यह कांग्रेस के घर का झगड़ा है, उनकी खुद की पार्टी के विधायक एवं पूर्व मंत्री ही उनके मंत्रिमंडल पर सवाल उठाते हैं, मंत्रिमंडल में से खरपतवार को बाहर निकालने की बात करते हैं, उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाते हैं, यह काम कांग्रेस के विधायक एवं पूर्व मंत्री भाजपा के कहने पर तो नहीं करतेl

डाॅ. पूनियां ने कहा कि केंद्र सरकार, गृहमंत्री अमित शाह एवं भाजपा पर अशोक गहलोत द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद एवं झूठे हैंl

उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार के शासन में प्रदेशभर में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है, सरकार अपनी पीठ खुद ही थपथपा रही है, इनको बाड़ेबंदी से फुर्सत नहीं हैl

डाॅ. पूनियां ने कहा कि गहलोत सरकार खुद ही गिरने वाली हो तो भाजपा ने बचाने का ठेका नहीं ले रखा है, अंतर्विरोध की सरकार है जो राजस्थान का भला नहीं कर सकती, राजस्थान के इतिहास में ऐसी कोई कमजोर सरकार नहीं आईl

डाॅ. पूनियां ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के ढाई प्रदेशों में ही सिमटी हुई है, राजस्थान में भी कांग्रेस की विदाई तय हैl