जब किचन के कामों में पड़ा बंदर, वीडियो देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा। इससे पहले भी इस तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि, इस वीडियो में बंदर ने कुछ अलग कर दिखाया है। ऐसा माना जाता है कि बंदर नकल करने में सबसे आगे रहता है।

अगर मौका मिल जाए, तो बंदर किसी काम करने से नहीं चूकते हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बंदर किचन में खाना बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए वह किचन की गृहणी की मदद कर रहा है। बंदर पूरी तैयारी के साथ बैठा है। वह एक स्टूल पर बैठा है और बीन्स तैयार कर रहा है।

किचन में बंदर के साथ महिला भी है, जो चाकू की मदद से बींस काटकर बंदर के सामने बरतन में रख रहा है। वहीं, बंदर बीन्स को तोड़ रहा है। वीडियो देख ऐसा प्रतीत होता है कि बंदर पूरी तरह से प्रोफेशनल है। इससे पहले भी वह किचन के काम में हाथ बंटा चुका है। बंदर बारीकी से अपने काम को अंजाम दे रहा है।

इस वीडियो को आईआरएस अधिकारी अमन प्रीत ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-ऐसा है के अगर हम कुछ ठान लें तो इंसानों से लेकर बन्दरों तक सबसे काम करवा लेती हैं !! ।। नारी शक्ति ।। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 12 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 1 हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट कर बंदर की जमकर तारीफ की है।

यह भी पढ़ें-चिंपैंजी ने की ऐसी हरकत की आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे