जयपुर नगर निगम ग्रेटर की महापौर सौम्या गुर्जर ने बच्चे को दिया जन्म

जयपुर नगर निगम ग्रेटर की मेयर सौम्या गुर्जर ने गुरुवार को बच्चे को जन्म दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बच्चे को जन्म देने के बाद सौम्या ने सोशल मीडिया पर लिखा है कर्म ही पूजा है।

प्रसव से पहले सौम्या रात नौ बजे तक जयपुर नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय में स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर बैठक में शामिल हुईं। बैठक में उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण में क्या-क्या काम किए जाने हैं। इनकी जानकारी ली और जरूरी सुझाव दिए थे।

यह भी पढ़ें- बर्ड फ्लू : जालौर में 3 कौवों के सैंपल की जांच आई पॉजिटिव