सीएम भजनलाल शर्मा ने दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन और भाईदूज की बधाई दी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन और भाईदूज के अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव केवल रोशनी का पर्व नहीं, बल्कि सत्य, सद्भाव और सकारात्मकता का संदेश भी देता है। मुख्यमंत्री ने सभी से प्रेम और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने तथा विकसित राजस्थान के निर्माण में योगदान देने की अपील की।

  • त्योहारों पर सीएम भजनलाल का संदेश, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
  • भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश
  • प्रेम, सद्भाव और सहयोग के साथ त्योहार मनाने की अपील

CM Bhajanlal Sharma Extends Festive Greetings : दीपावली और दीपोत्सव के उल्लास के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन और भाईदूज की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि ये सभी पर्व प्रदेश के प्रत्येक परिवार के जीवन में खुशहाली, शांति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आएं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में भगवान श्रीराम के जीवन मूल्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका जीवन मर्यादा, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और लोककल्याण की प्रेरणा देता है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के आगमन की स्मृति में मनाया जाने वाला दीपोत्सव हमें अंधकार से प्रकाश और असत्य से सत्य की ओर बढ़ने का संदेश देता है।

यह भी पढे: मनीष जैन की खास मौजूदगी, दिग्गजों के साथ साझा किया मंच

सीएम शर्मा ने प्रदेशवासियों से अपील की कि त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव का यह अवसर समाज में सकारात्मकता और सहयोग की भावना को मजबूत करने का भी संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने सभी से विकसित राजस्थान के संकल्प को पूरा करने में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि त्योहारों की खुशियां हर घर तक पहुंचे और प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि का वातावरण बना रहे।

Related Articles

Back to top button