मुख्यमंत्री ने बाजार में की दीपावली की खरीदारी, स्ट्रीट वेंडर्स को दिया बढ़ावा

धनतेरस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा परिवार के साथ मानसरोवर के बड़ा बाजार पहुंचे और स्थानीय दुकानदारों से मिट्टी के दीये, पूजन सामग्री, रंगोली व बंदनवार खरीदे। यूपीआई से भुगतान कर उन्होंने डिजिटल पेमेंट और वोकल फॉर लोकल का संदेश दिया। इस दौरान व्यापारियों और आमजन से मुलाकात कर उन्हें दीपोत्सव की शुभकामनाएं भी दीं।

  • भजनलाल शर्मा ने मानसरोवर के बड़ा बाजार में की दीपावली की खरीदारी।
  • स्ट्रीट वेंडर्स से मिट्टी के दीये और स्वदेशी उत्पाद खरीदकर बढ़ाया उत्साह।
  • वोकल फॉर लोकल और डिजिटल पेमेंट को प्रोत्साहित करने के लिए यूपीआई से किया भुगतान।

CM Promotes Vocal for Local : धनतेरस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम परिवार के साथ मानसरोवर के बड़ा बाजार पहुंचकर दीपावली की खरीदारी की। बाजार में मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर स्थानीय दुकानदारों और लोगों में खासा उत्साह नजर आया।

मुख्यमंत्री ने बाजार में छोटे दुकानदारों और स्ट्रीट वेंडर्स से मिट्टी के दीये, पूजा सामग्री, रंगोली और बंदनवार सहित कई स्वदेशी उत्पाद खरीदे। उन्होंने खरीदारी का भुगतान यूपीआई के माध्यम से किया। इसके जरिए उन्होंने स्थानीय कारोबार को प्रोत्साहन देने के साथ डिजिटल लेनदेन अपनाने का संदेश भी दिया।

यह भी पढ़े : सोनी का नया एफएक्स5 कैमरा लॉन्च, अब कैमरे में ही होगी रॉ रिकॉर्डिंग

इस दौरान मुख्यमंत्री ने छोटे व्यापारियों, स्ट्रीट वेंडर्स और बाजार में मौजूद आमजन से बातचीत की। उन्होंने सभी को धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज की शुभकामनाएं देते हुए त्योहारों की खुशियां साझा कीं।

मुख्यमंत्री के बाजार पहुंचने से पहले किरण पथ स्थित बड़ा बाजार में स्थानीय व्यापार मंडल की ओर से उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री की इस पहल से स्थानीय विक्रेताओं का उत्साह बढ़ा और स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी को लेकर सकारात्मक संदेश गया।

Related Articles

Back to top button