सचिवालय में गूंजा संविधान की प्रस्तावना का संदेश, मुख्य सचिव ने दिलाई मूल्यों की याद

संविधान दिवस पर जयपुर स्थित शासन सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। इस दौरान अधिकारियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, मौलिक कर्तव्यों और संवैधानिक आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में संविधान की गौरवशाली यात्रा और लोकसेवकों की जिम्मेदारी पर भी प्रकाश डाला गया।

  • शासन सचिवालय में संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन।
  • मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने संविधान की प्रस्तावना का किया वाचन।
  • अधिकारियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक आदर्शों के प्रति जताई प्रतिबद्धता।

Constitution Day Celebrated at Rajasthan Secretariat : संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जयपुर स्थित शासन सचिवालय में संविधान के मूल्यों और आदर्शों को याद करते हुए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉन्फ्रेंस हॉल में हुए इस आयोजन में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संविधान की गौरवशाली यात्रा और संविधान दिवस के महत्व पर आधारित संक्षिप्त वीडियो डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन के साथ हुई। इसके बाद मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। उनके साथ मौजूद अधिकारियों ने भी प्रस्तावना दोहराते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था, संवैधानिक मूल्यों और मूल कर्तव्यों के पालन का संकल्प व्यक्त किया।

यह भी पढ़े : वियतनाम घूमने का शानदार मौका, वियतजेट के टिकट सिर्फ 11 रुपये से शुरू

इस अवसर पर मुख्य रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि संविधान केवल शासन व्यवस्था का आधार नहीं है, बल्कि यह देश के लोकतांत्रिक ढांचे, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों का मार्गदर्शक भी है। इसकी मूल भावना को बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक के साथ लोकसेवकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में संविधान की गरिमा, उसके मूल सिद्धांतों और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाने में प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी को रेखांकित किया गया। संदेश दिया गया कि संवैधानिक आदर्शों को केवल औपचारिक आयोजनों तक सीमित रखने के बजाय उन्हें प्रशासनिक कार्यशैली और दैनिक व्यवहार में भी अपनाना जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन सचिवालय के रजिस्ट्रार मुकेश सिंघल ने किया।

Related Articles

Back to top button